: दुर्ग पुलिस ने 2.5 करोड़ की चोरी के आरोपी को दबोचा सारा मशरूका बरामद, आईजी ने किया 25 हजार रूपए ईनाम की घोषणा
Tue, Feb 14, 2023
6 फरवरी की रात में पद्मनाभपुर में हुई चोरी के आरोपी को दुर्ग पुलिस ने धर दबोचा। उसके कब्जे से 2.5 करोड़ का मशरूका जब्त किया गया। Durg police arrested the accused of theft of 2.5 crores, recovered all Mashruka इस मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक डाॅ अभिषेक पल्लव ने किया। इतनी भारी मात्रा में सोने-चांदी और नकदी की बरामदगी से खुश होकर आईजी ने दुर्ग पुलिस की टीम को 25 हजार रूपए ईनाम देने की घोषणा की हैकैसे वारदात को दिया अंजामदरअसल पंकज राठी निवासी आदर्श नगर दुर्ग ने चौकी पदमनाभपुर थाना दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई। उनकी तहरीर में कहा गया था कि 5 फरवरी की शाम 04 बजे के करीब वे अपनी पत्नि, भाई, भाभी, मां-पिताजी एवं बच्चों के साथ अपने घर में ताला बंद करके Relative के घर विवाह समारोह में सम्मिलित होने रायपुर गए थे। 6 फरवरी की रात्रि 12 बजे घर वापस आकर देखा तो मेन गेट के लोहे का दरवाजा खुला हुआ देखकर उनको किसी अनहोनी की आशंका हुई। हड़बड़ाए हुए पंकज राठी घर के अंदर दाखिल हुए तो सन्न रह गए। अज्ञात चोर आलमारी का लॉक तोड़कर आलमारी मे रखे मॉ, भाभी एवं पत्नि के सोने के आभूषण करीब 200 तोला एवं चॉंदी का बर्तन एवं सिल्ली तकरीबन 15 किलोग्राम एवं नगदी रकम करीबन 10 लाख रूपये को चोरी कर ले जा चुका था। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अपराध क्रमांक- 111/2023 धारा 457,380 भादंवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।कैसे आरोपी तक पहुंची पुलिसइस आरोपी तक यूं ही दुर्ग पुलिस नहीं पहुंच गई। \ इसके लिए पुलिस की टीम ने महज 3 दिनों में 5 हजार किलोमीटर की दौड़ लगाई। हजारों सीसीटीवी कैमरे खंगाले। उसके बाद तब कहीं जाकर इस वारदात के आरोपी अक्षय ईरानी को धर दबोचा।
: Durg Bhilai Big Crime News : 3 किलो सोना 15 किलो चांदी 6 लाख रुपए के साथ 1 गिरफ्तार, इन चोरों के द्वारा 40 से ज्यादा चोरी की वारदात को दिया अंजाम…देखिये जरा ये वीडियो
Mon, Feb 13, 2023
किलो सोना 15 किलो चांदी 6 लाख रुपए के साथ एक गिरफ्तार , इन चोरों के द्वारा 40 से ज्यादा चोरी की वारदात को दिया अंजाम , दो करोड़ से ज्यादा चोरी का सामान रिकवरी दुर्ग पुलिस ने एक चोर को हिरासत में लेकर उसके पास 3 किलो सोना 15 किलो चांदी एवं 6 लाख रुपए कैश बरामद किया गयाइन चोरों के द्वारा 40 से ज्यादा चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा जाने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि कुछ दिनों पूर्व मंत्री के करीबी रिश्तेदार पद्मनापुर निवासी के यहां वारदात को अंजाम दिया गया था एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि पद्मनापुर में हुई चोरी मामले में पुलिस ने 100 परसेंट रिकवर कर लिया है आरोपीलगातार पूछताछ चल रही है अब तक उसके द्वारा 40 से ज्यादा चोरी की वारदात में शामिल होने की बात सामने आ रही है एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी 12 साल नागपुर जेल में रहा है जेल से छूटते ही चोरी को अंजाम दिया है एसपी पल्लव ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा 3 दिनों तक लगातार 5000 किलोमीटर से ज्यादाचोरों का पीछा कर पकड़ा है इस टीम में एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ,सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर, एसीसीयू प्रभारी संतोष मिश्रा, राजीव तिवारी की उल्लेखनीय भूमिका रही है इस टीम ने इनके पास से दो करोड़ से ज्यादा चोरी का सामान रिकवरी किया गया हैl