: दुर्ग पुलिस ने 2.5 करोड़ की चोरी के आरोपी को दबोचा सारा मशरूका बरामद, आईजी ने किया 25 हजार रूपए ईनाम की घोषणा
Admin Tue, Feb 14, 2023
6 फरवरी की रात में पद्मनाभपुर में हुई चोरी के आरोपी को दुर्ग पुलिस ने धर दबोचा।
उसके कब्जे से 2.5 करोड़ का मशरूका जब्त किया गया।
Durg police arrested the accused of theft of 2.5 crores, recovered all Mashruka
इस मामले का खुलासा
पुलिस अधीक्षक डाॅ अभिषेक पल्लव ने किया।
इतनी भारी मात्रा में सोने-चांदी और नकदी की
बरामदगी से खुश होकर आईजी ने दुर्ग पुलिस की टीम
को 25 हजार रूपए ईनाम देने की घोषणा की हैकैसे वारदात को दिया अंजाम
दरअसल पंकज राठी निवासी आदर्श नगर दुर्ग ने
चौकी पदमनाभपुर थाना दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई।
उनकी तहरीर में कहा गया था कि 5 फरवरी की
शाम 04 बजे के करीब वे अपनी पत्नि, भाई, भाभी,
मां-पिताजी एवं बच्चों के साथ अपने घर में ताला बंद
करके Relative के घर विवाह समारोह में सम्मिलित
होने रायपुर गए थे। 6 फरवरी की रात्रि 12 बजे घर
वापस आकर देखा तो मेन गेट के लोहे का दरवाजा
खुला हुआ देखकर उनको किसी अनहोनी की आशंका हुई।
हड़बड़ाए हुए पंकज राठी घर के अंदर दाखिल हुए तो सन्न रह गए।
अज्ञात चोर आलमारी का लॉक तोड़कर आलमारी मे रखे मॉ,
भाभी एवं पत्नि के सोने के आभूषण करीब 200 तोला एवं चॉंदी
का बर्तन एवं सिल्ली तकरीबन 15 किलोग्राम एवं नगदी
रकम करीबन 10 लाख रूपये को चोरी कर ले जा चुका था।
उनकी तहरीर पर पुलिस ने अपराध क्रमांक- 111/2023 धारा
457,380 भादंवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।कैसे आरोपी तक पहुंची पुलिस
इस आरोपी तक यूं ही दुर्ग पुलिस नहीं पहुंच गई। \
इसके लिए पुलिस की टीम ने महज 3 दिनों में 5 हजार
किलोमीटर की दौड़ लगाई। हजारों सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
उसके बाद तब कहीं जाकर इस वारदात के
आरोपी अक्षय ईरानी को धर दबोचा।
विज्ञापन