: महिला से बलात्संग का आरोपी गिरफ्तार* *👉शादी का झासा देकर पीड़िता के साथ करता रहा शोषण*
Mon, Jun 5, 2023
थाना सुपेला/05.06.2023*👉महिला से बलात्संग का आरोपी गिरफ्तार**👉शादी का झासा देकर पीड़िता के साथ करता रहा शोषण*---00---ज्ञात हो कि पीड़िता से आरोपी अमन सेहगल निवासी नेहरू नगर वेस्ट द्वारा वर्ष 2021 में दोस्ती कर शादी करने का आश्वासन देकर अपने घर में ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी द्वारा शादी करूंगा पत्नी बनाकर कर रखूंगा कहने लगा। पीड़िता द्वारा शादी करने के लिए कहने पर आज-कल कहते हुए टालते रहा है। दिनांक 08.03.2023 को पुनः पीड़िता के साथ आरोपी द्वारा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया पीड़िता द्वारा शादी करने कहने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी दिया। पीड़िता द्वारा दिनांक 01.06.2023 को थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग, श्री शलभ कुमार सिंहा के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर प्रभारी निखिल कुमार राखेचा के मार्गदर्शन में मामले को गंभीरता से लेते हुए सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अमन सेहगल को दिनांक 05.06.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, उनि तेजराम कंवर, सउनि राजेश सिंह, विकास तिवारी, उपेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र गिरी का विशेष योगदान रहा।*की गई कार्यवाही:-**अपराध क्रमांक:- 428/2023**धारा:- 376(2)(एन), 506 भादवि**गिरफ्तार आरोपी:- अमन सेहगल उर्फ वेंकटेश सेहगल पिता विवेक सेहगल उम्र 26 साल निवासी प्लाट 6 ब्लाक 18 सड़क 5 मोती लाल नेहरू नगर वेस्ट भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग छ.ग.*Cglive24 News YouTube playstoe
: ओडिशा रेल हादसा के ग्राउंड जीरो पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: खुद घटनास्थल का किया मुआयना, घायलों से अस्पताल में की मुलाकात
Sun, Jun 4, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालासोर जाकर खुद घटनास्थल का मुआयना किया है और स्वास्थ्य मंत्री और कैबिनेट सचिव से फोन पर बात की है। इसके बाद पीएम मोदी बालासोर में घायलों से भी मिलने पहुंचे हैं…बालासोर (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा रेल हादसे के बाद राज्य के दौरे पर हैं. बालासोर में घटनास्थल का जायजा लेने के बाद वह अस्पताल पहुंचे हैं. यहां वह घायलों से मिलें। जिस समय पीएम ने घटनास्थल का दौरा किया, उस दौरान उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे। इस दौरान पीएम मोदी ने फोन पर स्वास्थ्य मंत्री और कैबिनेट सचिव से बात की है और उन्हें जरूरी निर्देश दिए हैं। पीएम ने घायलों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए भी कहा है। इसके बाद पीएम मोदी ने बालासोर के हॉस्पिटल जाकर घायलों से भी मुलाकात कीपीएम मोदी ने अधिकारियों से घायलों और उनके परिवारों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि शोक संतप्त परिवारों को असुविधा का सामना न करना पड़े और प्रभावितों को आवश्यक सहायता मिलती रहे। रेलवे बोर्ड के मेंबर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, 1257 यात्री रिजर्व कोरोमंडल एक्सप्रेस में बैठे थे जबकि 1039 रिजर्व पेसेंजर यशवंत एक्सप्रेस में थे. अपलाइन में कोरोमंडल एक्सप्रेस फ़ुल स्पीड से आ रही थी और स्टेशन पर रुकना नहीं था. जबकि डाउनलाइन में यशवंत एक्सप्रेस आ रही यशवंतपुर से हावड़ा की ओर जा रही थी. कॉमन लूप में मालगाड़ी खड़ी थी. ग्रीन सिग्नल कोरोमंडल एक्सप्रेस को मिली थी. कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी गई और कुछ डिब्बे मालगाड़ी से टकरा गए. कुछ डब्बे यशवंतपुर एक्सप्रेस से टकराए जिसके बाद हादसा हुआ. हादसे की वजह कोरोमंडल का डीरेल होना है जिसकी वजह से बाक़ी दोनों ट्रेन चपेट में आयीCglive24।”