: अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार* *👉देशी शराब दुकान के पास लक्ष्मी नगर सुपेला के पास पकड़ाया* *👉46 पौवा देशी मदिरा एवं वाहन स्कुटी जप्त*
Fri, Jun 2, 2023
थाना सुपेला/01.06.2023
*👉अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार*
*👉देशी शराब दुकान के पास लक्ष्मी नगर सुपेला के पास पकड़ाया*
*👉46 पौवा देशी मदिरा एवं वाहन स्कुटी जप्त*
---00---
ज्ञात हो कि दिनांक 01.06.2023 को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति देशी शराब दुकान के पास लक्ष्मी नगर सुपेला से शराब लेकर अपने स्कुटी से जाता है।
पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग, श्री शलभ कुमार सिंहा के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर प्रभारी निखिल कुमार राखेचा के मार्गदर्शन सुपेला पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर सिविल ड्रेस में देशी शराब दुकान के आगे तैनात किया गया था। मुखबीर द्वारा बताये हुलिया के आधार पर संदेही को स्कुटी में आते देख रोका गया। संदेही द्वारा पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया। संदेही के कब्जे से 46 पौवा देशी मदिरा बरामद किया गया। संदेही से नाम पता पुछने पर अपना नाम विकास चैहान कृष्णा नगर सुपेला का रहने वाला बताया तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने ले जाना बताया। आरोपी को आज दिनांक 01.06.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश शर्मा, सउनि रजनीकांत दीवान, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक रवि साव, सुरेन्द्र पटेल, श्याम जी मिश्रा, सूर्य प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।
*की गई कार्यवाही:-*
*अप.क्रमांक:- 427/2023*
*धारा:- 34(2) आबकारी एक्ट*
*जप्ती:- 46 पौवा देशी मसाला मदिरा, स्कुटी डियो सीजी 07 सीएम 1540 कुल कीमती 55000 रूपये*
*गिरफ्तार आरोपी:- विकास चैहान पिता फौजदारी चैहान उम्र 19 साल निवासी श्याम चैक न्यु कृष्णा नगर सुपेला जिला दर्ग छ.ग.*
Cglive24 News
: सिर को धड़ से अलग करने के बाद शव को पिकअप में रख घूम रहा था आरोपी, ऐसे हुआ खुलासा
Tue, May 23, 2023
BILAIGARD . छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत गगोरी में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां आरोपी खुलेआम गांव में एक व्यक्ति के सर को धड़ से अलग कर शव को छोटा हाथी वाहन में रख कर घूम रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी उमाशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। गांव में दहशत का माहौल है। मामला सरसीवा थाना क्षेत्र का है। जांच में डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक की टीम की भी मदद ली जा रही। इस मामले को लेकर लगातार अपडेट जारी है।