BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में लगातार 3 दिन रहेगी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और बैंक रहेंगे बंद

608 अभ्यर्थियों का होगा फेसलेस इंटरव्यू, दूसरी बार लागू हुई नई व्यवस्था

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट! छत्तीसगढ़ में 158 मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 70 से घटकर 50 रुपये किलो हुआ शक्कर का भाव

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम? रायपुर समेत इन इलाकों में बारिश के आसार

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: 07 मार्च को कोनराड संगमा लेंगे मिजोरम के सीएम पद की शपथ, राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा किया पेश

Admin Sat, Mar 4, 2023

मेघालय में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के चीफ कोनराड संगमा ने राज्यपाल से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है…नईदिल्ली (ए)। मेघालय में बीते दिन गुरुवार 02 फरवरी को आए चुनावी नतीजों में कोनराड के. संगमा की नेशनल पीपल्स पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई. इसके बाद शुक्रवार 03 फरवरी को संगमा ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है. एनपीपी ने राज्य की 59 सीटों पर हुए चुनाव में 26 सीटें जीतीं. संगमा ने कहा कि उन्हें बीजेपी, एचएसपीडीपी और दो निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिला हुआ है। उन्होंने सरकार बनाने को लेकर कुल 32 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा है. संगमा ने कहा, “मैंने राज्यपाल को कई दलों के समर्थन का पत्र सौंपा है. कुल मिलाकर, हमारे पास 32 विधायकों का समर्थन है. एनपीपी के 26 विधायकों के अलावा, बीजेपी और एचएसपीडीपी के दो-दो विधायक और दो निर्दलीय विधायक हैं.” उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह 7 मार्च को सुबह 11 बजे होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।पूर्व सीएम मुकुल संगमा ने क्या कहा? गैर-एनपीपी और गैर-बीजेपी सरकार बनाने वाली विपक्ष की मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने कहा, “बीजेपी और एनपीपी को छोड़कर सभी पार्टियां मौजूद रहीं. सभी पार्टियां हमें सौंपे गए दायित्वों के प्रति संवेदनशील हैं. हम जनादेश के साथ आने वाली जिम्मेदारियों का एहसास है.” वहीं, यूडीपी अध्यक्ष मेटबाह लिंग दोह ने कहा, “मुझसे उन सभी राजनीतिक दलों ने संपर्क किया है जो एनपीपी के तहत नई सरकार का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं. उन्हें लगा कि सभी नए सदस्यों को बैठना चाहिए और देखना चाहिए कि हम बहुमत के साथ हैं या नहीं. तो मैंने उन्हें आमंत्रित किया. उनमें से सभी 31 मौजूद थे।” किस पार्टी ने कितनी सीटें जीतीं मेघालय में कोरनाड संगमा की पार्टी एनपीपी 27 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. वहीं संगमा सरकार में एनपीपी की सहयोगी रही यूडीपी ने दूसरे नंबर पर रहते हुए 11 सीटें जीतीं. कांग्रेस और ममता बनर्जी की टीएमसी ने 5-5 सीटें जीतीं. इसके अलावा बीजेपी, एचएसपीडीपी और पीडीएफ ने 2-2 सीटें जीतीं. 2 विधायक निर्दलीय जीते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें