BREAKING NEWS

जन्माष्टमी का पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

जन्माष्टमी पर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के जातकों का दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

सितंबर में इन 7 दिनों तक मांस-मटन की बिक्री पर लगी रोक, होटल-रेस्टोरेंट भी रडार पर, जानिए वजह…..

मुख्यधारा से जोडऩे के लिए और अधिक प्रयास जरूरी - राज्यपाल

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता - राज्यपाल डेका

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

Aaj ka Panchang 4 September 2026: : जन्माष्टमी का पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Vinod Prasad Fri, Sep 4, 2026

Aaj ka Panchang 4 September 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है.

जन्माष्टमी का पर्व आज

4 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रात 12:13 बजे तक रहेगी. इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी. इस दिन कृष्ण जन्माष्टमी है और भगवान श्रीकृष्ण (लड्डू गोपाल) की पूजा की जाती है. शुक्रवार को गृहस्थ लोग जन्माष्टमी मनाएंगे. निशीथ काल पूजा रात 11:57 बजे से रात 12:43 बजे तक की जाएगी.

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय और नक्षत्र

शुक्रवार सुबह 6:13 बजे सूर्योदय और शाम 6:38 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, रात 11:45 बजे चंद्रोदय और अगले दिन सुबह 01:00 बजे चंद्रास्त होगा. पंचांग के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को सूर्य पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा जबकि चंद्रमा रात लगभग 11:04 बजे तक रोहिणी नक्षत्र में रहेगा. इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र शुरू हो जाएगा.

योग और शुभ मुहूर्त

शुक्रवार दोपहर लगभग 03:44 बजे तक हर्षण योग रहेगा, इसके बाद वज्र योग शुरू हो जाएगा. अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:01 बजे से 12:50 तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. अमृत काल रात 8:02 से 09:32 बजे तक रहेगा

नोट करें राहुकाल

वहीं, राहुकाल सुबह 10:52 बजे से दोपहर 12:25 बजे और गुलिक काल सुबह 7:46 से 9:19 बजे तक रहेगा. इसके अलावा, यमगंड काल दोपहर 3:31 से दोपहर 5:05 बजे तक रहेगा. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इस समय में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए क्योंकि इन्हें अशुभ समय माना जाता है.

दिशाशूल

शुक्रवार को इस दिन सूर्य सिंह राशि में स्थित रहेगा जबकि चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित रहेगा. पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहेगा. ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. यदि यात्रा करना अनिवार्य हो, तो कुछ विशेष ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर प्रस्थान किया जा सकता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें