BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में लगातार 3 दिन रहेगी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और बैंक रहेंगे बंद

608 अभ्यर्थियों का होगा फेसलेस इंटरव्यू, दूसरी बार लागू हुई नई व्यवस्था

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट! छत्तीसगढ़ में 158 मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 70 से घटकर 50 रुपये किलो हुआ शक्कर का भाव

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम? रायपुर समेत इन इलाकों में बारिश के आसार

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CG: : छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 70 से घटकर 50 रुपये किलो हुआ शक्कर का भाव

Vinod Prasad Fri, Sep 4, 2026

Sugar Price in CG: बाजार में शक्कर के बढ़ते दामों से परेशान उपभोक्ताओं को अब राहत मिलने लगी है। कुछ समय पहले 70 रुपए किलो तक पहुंचने वाली शक्कर अब थोक में 50 रुपए पर आ चुकी है, वहीं चिल्हर में यह 53-55 रुपए पर बिक रही है। करीब 15 दिन पहले चिल्हर में 65 रुपए और थोक में 55 रुपए किलो के आसपास भाव था। एक महीने के भीतर करीब 10 से 15 रुपए किलो तक की गिरावट दर्ज की गई है।

कारोबारियों के पंजीयन को लेकर नियम कड़े

थोक व्यापारियों के मुताबिक कीमतों में गिरावट के पीछे बाजार में आपूर्ति बढऩे के साथ केंद्र सरकार की सख्ती भी बड़ा कारण है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने कारोबारियों के पंजीयन को लेकर नियम कड़े किए हैं। 15 सितंबर तक पंजीयन नहीं कराने वाले डीलरों को मिलों से चीनी नहीं मिलने की स्थिति रहेगी। इसका सीधा असर बाजार में अनियंत्रित खरीद और जमाखोरी पर पड़ने की संभावना है।

महाराष्ट्र की मिलों से होती है खरीदी

छत्तीसगढ़ शुगर ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि राजधानी के बड़े कारोबारियों को महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों की चीनी मिलों से माल मंगाना पड़ता है। वहीं केंद्र सरकार ने मिलों के स्तर पर भी नियमों को सख्त किया है। इससे बाजार में उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था पर निगरानी बढ़ी है। थोक में चीनी 50 रुपए किलो तक आ पहुंची है। यदि आपूर्ति इसी तरह बनी रही तो उपभोक्ताओं को त्योहारी सीजन में चीनी और सस्ती मिल सकती है। राजधानी के गोलबाजार सहित अन्य प्रमुख बाजारों में भी कीमतें चिल्हर में 55 रुपए पर आ चुकी हैं।

क्या दिशा-निर्देश

  1. सभी शुगर डीलर्स को डीएफपीडी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।

  2. सभी डीलर्स को हर शुक्रवार को अपने स्टॉक की घोषणा पोर्टल पर करनी होगी।

  3. 15 सितंबर 2026 से कोई भी शुगर मिल डीएफपीडी पोर्टल पर रजिस्टर्ड और स्टॉक घोषित किए गए डीलर को छोडकऱ किसी गैर रजिस्टर्ड डीलर को शुगर नहीं बेचेगी।

  4. अब हर महीने का शुगर कोटा दो हिस्सों में आएगा

  5. पहले 15 दिन के स्टॉक को कम से कम 40 प्रतिशत हिस्सा बेचना होगा।

  6. सरकार ने सभी डीलरों को दिशा-निर्देश दिए हैं कि देश में चीनी के स्टॉक की कमी नहीं है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें