: विधायक विद्या रतन भसीन के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार… 00 उपचार के बाद तीन-चार दिन में घर लौट आने की संभावना…
Sat, Feb 11, 2023
भिलाई नगर 10 फरवरी 2023 :! दुर्ग जिले में भाजपा के एकमात्र वैशाली नगर विधायक विद्या रतन भसीन के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार उपचार के बाद तीन -चार दिन में घर लौट आने की संभावना चिकित्सकों के अनुसार तबीयत पहले से बेहतर बताई जा रही है चिकित्सकों के अनुसार वे लोगों से बातचीत कर रहे हैं उनकी हालत में काफी सुधार हुआ है फिलहाल उन्हें बेहतर उपचार के लिए राजधानी रायपुर से बाहर कहीं ले जाने की आवश्यकता नहीं हैउनकी हालत में सुधार को देखते हुए चिकित्सकों ने आशा व्यक्त की है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी वह अब अस्पताल की कमरे में लोगों से मिल रहे हैं और आने वाले मोबाइल को अटेंड भी कर रहे हैं उनकी तबीयत बिगड़ने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, ने दूरभाष पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को निर्देश दिया था कि बेहतर से बेहतर उनका उपचार किया जाएआज जारी चिकित्सा बुलेटिन के अनुसार उन्हें आईसीयू से बाहर कर दिया गया है वह आप काफी हद तक स्वस्थ महसूस कर रहे हैं लोगों को पहचान भी रहे हैं उनसे लगातार बातचीत भी कर रहे हैं उनके इष्ट मित्र परिजन के लोग लगातार अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी भी ले रहे हैं पिछले सप्ताह उनकी तबीयत बिगड़ने पर विधायक विद्या रतन भसीन को राजधानी के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती किया गया थावैशाली नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके स्वास्थ्य में हुए सुधार पर हर्ष व्यक्त करते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत में इसी तरह सुधार होता रहा तो उन्हें जल्द ही अस्पताल से घर के लिए डिस्चार्ज कर दिया जाएगा…