BREAKING NEWS

पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट कर लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

मेष और मकर समेत इन 3 राशियों को मिलेगा रुका हुआ धन, अन्य जातक जानें अपना राशिफल

से जशपुर में मजबूत हो रही सड़क एवं पुल अधोसंरचना

मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

CG : विश्व धरोहर बनेगा छत्तीसगढ़ का सिरपुर! यूनेस्को की अस्थायी सूची में मिली जगह…..

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: मनुष्य को खुद से प्यार करना जरूरी है कई कारणों से, कई लोगों को खुद से प्यार करने की बजाय दूसरों से प्यार करना आसान लगता है लेकिन खुद से प्यार करना सभी के लिए थोड़ा कठिन हो सकता है,**

Admin Fri, Feb 17, 2023

मनुष्य का स्वभाव अलग अलग होता है स्वभाव के अनुकूल वह अपना कार्य करता है तभी तो समाज में विभिन्न प्रकार के सामाजिक रचनाएं और सामाजिक कार्य होते हैं इस सामाजिक कार्यों को देखने से व्यक्ति की सूरुचियों का पता चलता है और वह अपने आप से कितना प्यार करते हैं इस बात के बारे में हम इस लेख से जान सकेंगे की सकारात्मक व्यक्तित्व और नकारात्मक व्यक्तियों के बीच में तुझसे प्यार करने का कितना समय मिल पाता है जो अपने आप से खुद से प्यार कभी करते हैं और कभी नहीं करतेखुद को प्यार करना हमारे जीवन की संजीवनी है। इसके बाद ही आप खुले दिल से किसी और को प्यार करने में सक्षम हो पाएंगी। जो लोग खुद से प्यार करना जानते हैं, वो शारीरिक और मानसिक बीमारियों से भी दूर रहते हैं। ऐसा इसलिए हो पाता है, क्योंकि वे बेहतर स्वास्थ्य के साथ अपने काम पर ज्यादा ध्यान दे पाते हैं। ये शरीर आप ही का है। इसका ध्यान रखने की जिम्मेदारी भी आपकी है।विशेषज्ञ भी मानते हैं कि जब हम खुद की आलोचना करते हैं या हर समय नकारात्मक सोचते हैं, तो हमारेशरीर में तनाव बढ़ाने वाले हार्मोंस का स्राव होता है और आप और ज्यादा तनावग्रस्त हो जाती हैं। पर खुद को प्यार करने का मतलब यह कतई नहीं है कि आप स्वार्थी बन जाएं। यहां तो बात खुद के ख्याल की है। स्वयं के मनोबल को बढ़ाने का यह बेहतर तरीका है। अगर आप चाहती हैं कि लोग आपकी तरफ आकर्षित हों या आपके अस्तित्व को समझें, तो पहले खुद को प्यार करना सीखिए। खुद पर भरोसा करने का मतलब है, अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना। आत्मविश्वास होगा तो गलतियां भी कम होंगी। कोई गलती होती भी है, तो धैर्य रखें और उन गलतियों से सीख लेकर अगली बार बेहतर करने की कोशिश करें। खुद का भरोसा ही है कि एक चींटी अपने वजन से दस गुना भार लेकर अपनी मंजिल की तरफ बढ़ जाती है। खुद से प्यार करने का एक मतलब यह भी है कि आप जैसी भी हैं, उसी रूप में खुद को स्वीकारें। दुनिया में सुंदर लोगों की कमी नहीं है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप अपनी तुलना उनसे करें। सुंदरता के मायने केवल शारीरिक सुंदरता ही नहीं होता, इसमें आपकी स्मार्टनेस, जानकारी, सोच वगैरह कई चीजें होती हैं। अपने व्यक्तित्व में संतुलन लाएं। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। किसी को अपना आदर्श जरूर बनाएं, मगर दूसरों की नकल करने की बजाय अपनी एक अलग पहचान बनाएं। खुद से प्यार करना और अपने मन की आत्मा को शांति देना अपने स्वास्थ्य के लिए श्रेष्ठ कम चिंतन तो अवश्य परंतु सामाजिक प्राणी होने के नाते वह दूसरों के बारे में भी सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार के विचार को रखता है जिस मनुष्य में ज्यादा सकारात्मक विचार होंगे बह अपने आप को खुशहाल महसूस करेगा नकारात्मक व्यक्तित्व की विचारधारा को लेकर चलने वाले लोग हमेशा खुद को दुखी होते हुए नजर आते हैं तथा खुशी की तलाश करते रहेंगे

विज्ञापन

जरूरी खबरें