: स्वच्छ भारत मिशन भारतीय जनता पार्टी कैंप मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा
Sun, Oct 1, 2023
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आज दिनांक 1.10.2023 को भारतीय जनता पार्टी कैंप मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत बैकुंठ धाम ताला ब के किनारे स्वच्छता का कार्यक्रम रखा गया इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल के समस्त पदाधिकारी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं उनके सदस्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित हुए कार्यक्रम में शामिल सभी ने मिलकर स्वच्छता कार्यक्रम को सफल बनाया कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने सभी का आभार प्रदर्शन किया आज के कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा खुजी विधानसभा प्रभारी गोपाल बिष्टमंडल अध्यक्ष नवीन सिंह महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रश्मि साव मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक छोटेलाल चौधरी किसान मोर्चा के अध्यक्ष अशोक साव पिछड़ा वर्ग मोर्चा के परशुराम साहु पार्षद शैलजा राजू लक्ष्मी दिवाकर पार्षद प्रतिनिधि भोला साहू एन धनराजू धर्मेंद्र दिवाकर जिला भाजपा उपाध्यक्ष अमर सोनकर व्यापारी प्रकोष्ठ के मनीष अग्रवाल महिला मोर्चा के जिला मंत्री इंदू कौर साताजंघेल व्यापार प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य मुन्ना आर्य स्वच्छता अभियान के कैंप मंडल संयोजक श्याम जायसवाल नगरी निकाय के संयोजक दीपक जंघेलके अलावा मंडल के समस्त पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित
Cglive24 News
: कचरा बीनने वाली ने खरीदा 250 का टिकट ,करोड़ो की बन गई मालकिन…
Sat, Jul 29, 2023
कचरा बीनने वाली ने खरीदा 250 का टिकट ,करोड़ो की बन गई मालकिन…केरल 28 जुलाई 2023 केरल की 11 मेहनतकश महिलाओं की किस्मत ने उन्हें सीधे करोड़पति बना दिया है. स्थानीय नगर पालिका की प्लास्टिक कचरा बीनने वाली इकाई में काम कर रही ग्यारह महिला कामगारों को कभी यह सपने में भी उम्मीद नहीं रही होगी जिस लाटरी टिकट को उनमें से प्रत्येक ने 25 रूपये से भी कम धन देकर खरीदा था, वह उन्हें 10 करोड़ रूपये का जैकपॉट दिलवा देगी.इन 11 महिलाओं ने कुल 250 रूपये देकर लाटरी का टिकट खरीदा था. जब यह खुशखबरी आई तो उस समय ये सभी 11 महिलाएं अपने हरे ड्यूटी वाले ओवरकोट में रबर के दस्ताने पहने हुए काम कर रही थीं. परप्पनंगडी नगरपालिका गोदाम में घरों से एकत्र किए गए प्लास्टिक कचरे को अलग करने के दौरान जैसे ही जैकपॉट जीतने की खबर मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.मानसून बंपर के रूप में 10 करोड़ का पुरस्कारकेरल लॉटरी विभाग ने घोषणा की कि महिलाओं द्वारा पैसे इकट्ठा करने के बाद खरीदे गए टिकट पर उन्हें मानसून बंपर के रूप में 10 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. इन महिलाओं के पास इतनी सामर्थ्य नहीं थी कि उनमें से कोई अकेले ही 250 रूपये का लाटरी का टिकट खरीद सके.
विजेताओं में से एक राधा ने कहा ‘जब हमें अंततः पता चला कि हमने जैकपॉट हासिल कर लिया है तो हमारे उत्साह और खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा. हम सभी जीवन में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और यह पैसा कुछ हद तक हमारी समस्याओं को हल करने में मदद करेगा.’
Cglive24 News
: कॉमेडी से एंटरटेन करेगी खाटी मितान कृष्णा अनुज
Thu, Jun 1, 2023
कॉमेडी से एंटरटेन करेगी खाटी मितान कृष्णा अनुज
2 जून को सिनेमाघरों मैं हो रही रिलीज। रायपुर दिलेश साहू और काजल सोनबेरसोनभद्र अभिनीत छत्तीसगढ़ी फिल्म खाटी मितान कृष्णा अनुज 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है फिल्म अनिरुद्ध ताम्रकार ओर दिया वर्मा भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे राइटर और डायरेक्टर अनुपम भागव ने बताया इस बार हमने अपने दर्शकों के लिए दो दोस्तों की ऐसी कहानी लाई है जो कॉमेडी से भरपूर है दोनों अपनी जिंदगी मैं एक लक्ष्य को लेकर चलते हैं लेकिन कोई दिशा नहीं मिलती है हंसी मजाक के बीच हादसा हो जाता है जिसमें दोस्ती की असली परीक्षा होती हैं दोनों मिलकर कुछ बड़ा करने में कामयाब भी हो जाते हैं प्रोड्यूसर विवेक कदेले ने बताया यह हमारे प्रोडक्शन हाउस के बैनर श्री कंदेले फिल्म की पहली मूवी है हमने इसमें भरपूर कॉमेडी के बीच दोस्ती का महत्व बताया है फिल्म नात शरीफ एटरटेन करेगी बल्कि एक अच्छा संदेश भी देगी
Cglive24 News