BREAKING NEWS

पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..

वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

मिलेगी किराये की बाइक,जानें कितना देना होगा किराया…

कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक मिलेगा मौका…

शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- हौसले और विश्वास से बदल रहा बस्तर

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: युवक के पेट से निकाला गया गर्भाशय… पेट दर्द का इलाज कराने पहुंचा था… डॉक्टरों ने सर्जरी से निकाला गर्भाशय, दुनिया में ऐसे 300 मामले

CG में अनोखा मामला धमतरी। धमतरी में एक अत्यंत दुर्लभ ऑपरेशन का मामला सामने आया है। एक युवक के पेट से गर्भाशय निकाला गया। मेडिकल फील्ड के अनुसार विश्व में इस तरह के 300 केस सामने आ चुके है। मामला 25 सितंबर 2023 का है। कांकेर क्षेत्र का एक युवक धमतरी नया बस स्टैंड स्थित उपाध्याय नर्सिंग होम पेट दर्द की समस्या लेकर पहुचा था। युवक का ऑपरेशन करने वाले डॉ रोशन उपाध्याय ने बताया कि जांच में युवक का हर्निया फंसा होना व दोनो तरफ के अंडकोष की गोली का अनुपस्थित होना पाया गया। जब युवक का दूसरे दिन ऑपरेशन किया गया तब एक दुर्लभ अंग उसके पेट में दिखाई दिया। यह अंग गर्भाशय व नसबंदी की नली निकली। अंडकोष के दोनों तरफ की गोली दाई तरफ पेट मे थी। यह बहुत ही दुर्लभ मामला था। तत्काल इसकी जानकारी मरीज के परिजनों को दी गई। साथ ही सभी अंग दिखाए गए। परिजनों की अनुमति के बाद ही युवक के पेट के अंदर स्थित गर्भाशय व नली को सर्जरी कर निकाला गया। साथ ही दाई अंडकोष की गोली को पेट से निकालकर नीचे थैली में रखा गया। डॉ उपाध्याय ने बताया कि इस बीमारी को PMDS कहते है।यह GENE में MUTATION परिवर्तन की वजह से होता है। इसमे पुरुष का जननांग बाह्य रूप से सामान्य होता है। परंतु पेट के अंदर स्त्री के गर्भाशय ,नली,अंडाणु,पाए जाते हैं। धमतरी बस्तर सहित छत्तीसगढ़ का यह संभवतः पहला मामला है। इस ऑपरेशन में डॉ रोशन उपाध्याय ,डॉ रश्मि उपाध्याय, बेहोशक डॉ प्रदीप देवांगन,डॉ मॉर्टिन उपस्थित थे। ऐसे होती है पहचान 1, बच्चों के जन्म के पश्चात उसके अंडकोष में गोली का नहीं पाया जाना 2, जांघ के हिस्से में सूजन 3, वयस्क होने के बाद बांझपन Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें