PM Kisan Yojana : कब आएगी किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, नोट कर ले डेट
Tue, Dec 9, 2025
नई दिल्ली:
पीएम किसान योजना की अगली किस्त (
PM Kisan Yojana 22nd Installment
) को लेकर बड़ी खबर है. हर कोई जानना चाहता है कि पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी.
अब तक 21 किस्तें जारी
पीएम किसान सम्मान निधि योजना तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं. अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं. पिछली यानी 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी, जिसमें 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2000 रुपये पहुंचे थे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार फरवरी 2026 के अंत तक 22वीं किस्त जारी कर सकती है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है.
PM Kisan Yojana 22nd Installment –
ई-केवाईसी अनिवार्य
सरकार ने साफ कहा है कि जिन किसानों की ई-केवाईसी पूरी नहीं है या जमीन का सत्यापन अधूरा है, उन्हें किस्त नहीं मिलेगी. कई का मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है और कई किसानों का डेटा पोर्टल पर सही अपडेट नहीं है. ऐसी में अगली किस्त है.
CG – 4 बच्चों की मौत से बौखलाई मां : जादू टोने के शक में पड़ोसी महिला को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट
Tue, Dec 9, 2025
बलरामपुर।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बलरामपुर में जादू-टोने के शक में हुई एक महिला की हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। एक महिला ने अपनी पड़ोसी महिला की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। उसे शक था पड़ोसी महिला ‘टोनही’ है और वह जादू टोना करती है।
जादू-टोना के शक में महिला की हत्या
मामला जिले के कुसमी थाना क्षेत्र का है। आरोपी की पहचान ग्राम गुटराडीह निवासी सीतापति नगेशिया के रूप में हुई है। जबकि मृतका बुजुर्ग महिला का नाम चंद्रकली नगेशिया 55 वर्ष है। मृतका आरोपी महिला के पड़ोस में रहती थी। टोनही होने और जादू टोना करने के शक में आरोपी महिला ने कुल्हाड़ी से मारकर बेरहमी से जान ले ली। इसके बाद वह एक और महिला की हत्या करने वाली थी।
4 बच्चों की मौत से थी परेशान
जानकारी के मुताबिक़, पिछले कुछ सालों में सीतापति नगेशिया के 4 बच्चों की मौत हो गयी थी। एक सप्ताह पहले उसके तीसरे बेटे की मौत हुई थी। सभी की जान पेट दर्द और अन्य बीमारियों से गयी थी। चार बच्चों की मौत से वह बेहद मानसिक तनाव में थी। सीतापति को शक था उसकी पड़ोसन चंद्रकली और गाँव की एक और महिला काला जादू करती हैं।
इसी शक में उसने हत्या का ठान लिया और वह कुल्हाड़ी लेकर चंद्रकली यहाँ पहुंच गयी। चंद्रकली बाड़ी में काम कर रही थी। तभी उसने एक के बाद के कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। इसके बाद वह दूसरी महिला को मारने निकल गयी। लेकिन वह घर पर नहीं थी जिस वजह से बच गयी।
इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीँ, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।