मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे 2 युवकों की सड़क हादसे में मौत, पिकअ : मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे 2 युवकों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप और बाइक में जोरदार भिड़ंत
Sat, Sep 27, 2025
डोंगरगढ़ :
राजनांदगांव जिले मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई, बताया गई।
मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुंदगांव में करीब 10 बजे हुआ। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची डोंगरगढ़ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अमित साहनी (कृष्णा नगर) और सचिन यादव (कुरूद, भिलाई) के रूप में हुई है। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से भाग निकला। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
CG : प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से एक : CG : प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दो घायल
Sat, Sep 27, 2025
रायपुर।
छत्तीसगढ़ में आज 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रायपुर में कल शुक्रवार को शाम से रातभर बारिश हुई और सुबह से रुक-रुक कर बौछारें पड़ीं। पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकांश संभागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसमें बीजापुर में सबसे ज्यादा 56 मिमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने एटमॉस्फेरिक सर्कुलेशन के कारण अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
यलो अलर्ट वाले जिलों में रायपुर, सरगुजा, जीपीएम, कोरबा, धमतरी, कोंडागांव, गरियाबंद, बीजापुर और बस्तर शामिल हैं, जहां गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी चलने की संभावना है।
आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत
इसी बीच, बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र में एक परिवार के तीन लोग बिजली गिरने से प्रभावित हुए। एक की मौत हो गई जबकि दो झुलस गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।