BREAKING NEWS

प्रमुख चौराहों और सामुदायिक भवनों का नामकरण शहीदों के नाम पर किया जाएगा : शर्मा

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान

अग्रवाल

राखी डाक के लिए लगाई गईं पीली विशेष पत्र पेटियां

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CG : प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से एक : CG : प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दो घायल

Vinod Prasad Sat, Sep 27, 2025

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में आज 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रायपुर में कल शुक्रवार को शाम से रातभर बारिश हुई और सुबह से रुक-रुक कर बौछारें पड़ीं। पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकांश संभागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसमें बीजापुर में सबसे ज्यादा 56 मिमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने एटमॉस्फेरिक सर्कुलेशन के कारण अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

यलो अलर्ट वाले जिलों में रायपुर, सरगुजा, जीपीएम, कोरबा, धमतरी, कोंडागांव, गरियाबंद, बीजापुर और बस्तर शामिल हैं, जहां गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी चलने की संभावना है।

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत

इसी बीच, बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र में एक परिवार के तीन लोग बिजली गिरने से प्रभावित हुए। एक की मौत हो गई जबकि दो झुलस गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें