: PCC चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला, बोले— BJP इसे टारगेट किलिंग कहती थी, अब बताएं कौन सा किलिंग हो रहा?
Tue, Jan 9, 2024
PCC चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला, बोले— BJP इसे टारगेट किलिंग कहती थी, अब बताएं कौन सा किलिंग हो रहा?
BJP सरकार द्वारा रामलला के दर्शन कराए जाने पर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि BJP राममंदिर के कार्यक्रम का राजनीतिकरण कर रही है।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ में अपराध की घटनाएं बढ़ने पर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा है कि BJP सरकार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। पखांजूर में हत्या हुई है। रायपुर में हत्या हो रही है। छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है। BJP अपने नेताओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। BJP पहले इसे टारगेट किलिंग कहती थी, BJP नेता बताएं अभी कौन सा किलिंग हो रहा है?
दीपक बैज ने कह कि कांग्रेस जल्द ही उग्र आंदोलन करेगी। BJP सरकार द्वारा रामलला के दर्शन कराए जाने पर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि BJP राममंदिर के कार्यक्रम का राजनीतिकरण कर रही है। BJP के पास जनता के बीच जाने का कोई मुद्दा नहीं है महंगाई, बेरोजगारी, देश की समस्याओं पर कुछ नहीं कहते हैं। वहीं मंत्री रामविचार नेताम के कांग्रेसी सद्बुद्धि यज्ञ करें वाले बयान पर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा, BJP को राम पर 15 साल सद्बुद्धि नहीं आई। हमने 5 साल भगवान राम के लिए काम किया। BJP राम के नाम पर वोट मांगती है। हमने नहीं मांगा आखिर BJP राम को कब तक धोखा देती रहेगी।
बता दें कि पखांजुर में भाजपा नेता असीम राय की मौत पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ये हत्या का मामला सामने आ रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अब देखना है कि इसके तार कहां तक जुड़ते हैं। विजय शर्मा ने कहा कि इस घटना के आरोपी जल्द सामने होंगे।बस्तर में अपराध और नक्सली घटना बढ़ने के आरोप पर पलटवार करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नक्सलियों के साथ कांप्रोमाईज्ड रही है। इसके कारण ये विषय बढ़ा है। भाजपा सरकार आने से नक्सली अब बौखला गए हैं और इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
Cglive24 NEWS
: नए कानून का विरोध : ट्रांसपोर्टर्स और ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल हुई उग्र, रायपुर जगदलपुर जाने वाली मार्ग पर किया चक्काजाम, वाहनों की लगी लंबी कतारें
Tue, Jan 2, 2024
रायपुर। छग की राजधानी रायपुर में एक-दो जगह पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए है। अन्य पेट्रोल पम्पों में लंबी लाइन लगी हुई है। वही चालकों के हड़ताल के बीच एक आदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से जारी किया गया है। संचालक जितेंद्र शुक्ला ने आदेश जारी कर कहा है कि, पेट्रोल-डीजल और LPG की सप्लाई को प्रभावित नहीं किया जा सकता।
इसी बीच ट्रक ड्राइवरों ने रायपुर जगदलपुर जाने वाली रोड को जाम कर दिया है । आपको बता दे हिट एन्ड रन के नए कानून को लेकर जहां सोमवार को प्रदेश भर सवारी और मालवाहकों के पहिये थमे रहे तो वही आज दूसरे दिन यानी मंगलवार को भी ड्राइवर्स हड़ताल पर होंगे। जाहिर है परिवहन संघ के इस फैसले से आम लोगों को आज फिर कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। देशव्यापी इस हड़ताल से देशभर में अफरा तफरी का माहौल है। नए क़ानून की पेचीदगी से नाराज ड्राइवर संघ ने पूरी तरह काम बंद करते हुए सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। देखना होगा कि सरकार की तरफ से अब इस पूरे मसले पर क्या जरूरी कदम उठाये जाते है।अधिकतर देखा गया है कि कोई भी ट्रक या डंपर चालक किसी भी व्यक्ति को कुचलकर भाग जाता था अगर पुलिस उसको पकड़ लेती थी तो थाने से ही जमानत हो जाती थी। इसके अलावा 2 साल कैद का भी प्रावधान था, लेकिन सरकार ने इस कानून को संशोधित कर दिया है। हिट एंड रन मामले में अब वाहन चालक को 10 साल की सजा होगी। इसके अलावा 7 लाख रुपए का जुर्माना देना होगा। सरकार के इस फैसले के बाद पूरे देश के ट्रक और डंपर चालक परेशान है।
Cglive24 NEWS