: छ.ग. राज्य स्तरीय मीसा वंदियों का पारिवारिक सम्मेलन
छ.ग. राज्य स्तरीय मीसा वंदियों का पारिवारिक सम्मेलन रायपुर, वृन्दावन भवन, आकाशवाणी के पास 10 जनवरी 2023 बुधवार को आयोजित है। सम्मेलन प्रातः 11.00 बजे से आरम्भ होगा। सम्मेलन में छ.ग शासन के मुख्यमंत्री मान विष्णुदेव साय जी, विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमन्त्री मान. डॉ. रमन सिंह जी, उप मुख्यमंत्री मान अरूण साव जी, उप मुख्यमंत्री मान विजय शर्मा, मुख्य अतिथि है।
सम्मेलन में लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान कैलाश सोनी (राज्यसभा सांसद), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मान, सच्चिदानंद उपासने, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मान संतोष शर्मा जी विशेष अतिथि होगें।
सभी मीसा वंदियो से अपील है कि सपरिवार सम्मेलन में उपस्थित होवें, ताकि सम्मान निधि शीघ्र जारी हो सके। यह जानकारी योगेन्द्र सिह, दुर्ग संभाग प्रभारी ने जारी की।
Cglive24 NEWS
Cglive24 NEWS
विज्ञापन