BREAKING NEWS

लाईनिंग कार्य के लिए 2.43 करोड़ स्वीकृत

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मन्नू-बिमला राठौर की जिंदगी

अग्रवाल ने किया श्री अग्रोहा पैलेस का भूमिपूजन

वित्त वर्ष 2025-26 में स्क्रैप की बिक्री से 6813.86 करोड़ की कमाई की

में अमित जोगी को कोई राहत नहीं, अगली सुनवाई 23 अप्रैल को

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के मुंह से छीनी जीत, भारत ने सीरीज पर किया 4-1

Admin Mon, Dec 4, 2023

भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के मुंह से छीनी जीत, भारत ने सीरीज पर किया 4-1 भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के मुंह से छीनी जीत, भारत ने सीरीज पर किया 4-1 से कब्जा खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के मुंह से छीनी जीत, भारत ने सीरीज पर किया 4-1 से कब्जा Avatar Amit P Soni 12/04/2023 0 24 भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के मुंह से छीनी जीत, भारत ने सीरीज पर किया 4-1 से कब्जा भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीत ली है. सीरीज का पांचवां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. हालांकि, टीम इंडिया ने इस मैच में 6 रन से जीत दर्ज की… बेंगलुरु (ए)। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पांचवें टी20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया. सांसें रोक देने वाले इस मैच में टीम इंडिया ने 6 रन से जीत दर्ज की. बेहद उतार-चढ़ाव भरे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए आखिरी ओवर में 10 रन बनाने थे. क्रीज पर पूरी सीरीज में नाबाद रहने वाले मैथ्यू वेड थे, लेकिन अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए भारत को जीत दिला दी. इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज भारत ने 4-1 से अपने नाम कर ली। भारतीय टीम द्वारा दिए गए 161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरुआत शानदार की. ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने पहले ओवर में ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया, और एक के बाद एक कई चौके लगाए. हेड ने 5 चौके और 1 छक्के की मदद से ऑस्ट्रेलिया को विस्फोटक शुरुआत दिलाई. हालांकि, दूसरे छोर पर बल्लेबाजी के लिए जोश फिलिप को मुकेश कुमार ने सिर्फ 4 रनों पर बोल्ड करके पवेलियन भेज दिया. उसके बाद रवि बिश्नोई ने ट्रेविस हेड को भी 28 रनों पर बोल्ड करके आउट कर दिया. हालांकि, बेन मैक्डरमॉट ने 36 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली। उनके अलावा टिम डेविड 17 और मैथ्यू शॉर्ड 16 रन बनाकर आउट हो गए. इन बल्लेबाजों के बाद अंत में मैथ्यू वेड ने मोर्चा संभाला, और एक वक्त लगा की वह ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला ही देंगे, लेकिन अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में उन्हें लॉन्ग ऑन पर कैच आउट कराकर मैच भारत की झोली में डाल दिया. ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए दस रन चाहिए थे, लेकिन अर्शदीप ने सिर्फ 4 रन खर्च किए, और मैथ्यू वेड का अति-महत्वपूर्ण विकेट भी लिया। बेन मैक्डरमॉट की शानदार पारी ने इस मैच को ऑस्ट्रेलिया की झोली में लगभग डाल ही दिया था, लेकिन उसके बाद मुकेश कुमार के तीसरे ओवर ने मैच पलट दिया. उन्होंने मैच के 17वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातर दो विकेट लेकर इस मैच को भारत की ओर मोड़ दिया. उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए. उनके अलावा अर्शदीप सिंह, और रवि बिश्नोई ने 2-2 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट हासिल किया। इससे पहले भारत की पारी में श्रेयस अय्यर ने 37 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली, उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने 16 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली. वहीं अक्षर पटेल ने भी 21 गेंदों में 31 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रनों तक पहुंचा दिया. इन बल्लेबाजों से पहले भारत के ओपरन बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 15 गेंदों में 21 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को एक अच्छी शुरुआत तो दी थी, लेकिन एक बार फिर वह पॉवरप्ले में ही आउट हो गए। इस पूरी सीरीज के सभी मैचों में जायसवाल ने तेज शुरुआत तो दी है, लेकिन हर मैच में पॉवरप्ले में ही आउट भी हो गए हैं. उनके अलावा रुतुराज गायकवाड़ भी आज कुछ खास नहीं कर पाए. उन्होंने सिर्फ 10 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव 5 और रिंकू सिंह सिर्फ 6 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवां टी20 जीतकर सूर्यकुमार यादव ने कहा, “यह अच्छी सीरीज़ थी. लड़कों ने जिस तरह अपना कौशल दिखाया वो तारीफ के काबिल है. हम बेखौफ होना चाहते थे, जब हम बीच में थे तब हम सिर्फ आनंद लेना चाहते थे. मैंने उनसे कहा कि वो करिए जो ठीक है और अपने खेल का आनंद लीजिए, उन्होंने वैसा ही किया. इसलिए इससे बहुत खुश हूं।” भारतीय कप्तान ने आगे कहा, “अगर वो (वाशिंगटन सुंदर) वहां होते तो ये एक प्लस प्वाइंट होता. चिन्नास्वामी के मैदान पर 200 प्सल का चेज आसान है. 160-175 यहां मुश्किल टारगेट बताया गया है. 10 ओवर के बाद मैंने लड़कों से कहा कि हमारा खेल चालू है।” अर्शदीप सिंह भारतीय फैंस की नजरों में विलेन बन चुके थे. इस गेंदबाज के पहले 3 ओवर में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज 37 रन बना चुके थे. लेकिन महज 6 गेंदों ने अर्शदीप सिंह को विलेन से हीरो बना दिया. अर्शदीप सिंह के लिए शुरूआत अच्छी नहीं, पहले ओवर में विपक्षी बल्लेबाजों ने 14 रन बना डाले. इसके बाद भी अर्शदीप सिंह की गेंदों पर लगातार आसानी से रन बन रहे थे. साथ ही यह गेंदबाज लगातार फुलटॉस गेंद फेंक रहा था, कंगारु बल्लेबाज मनचाहा शॉट लगा रहे थे, लेकिन ओवर में अर्शदीप हीरो बन गए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें