CG - : छत्तीसगढ़ के इस सेंट्रल जेल में महिला बंदी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, दो महीने पहले ही हुई थी गिरफ्तार
Vinod Prasad Thu, Jun 4, 2026
जगदलपुर। जगदलपुर केंद्रीय जेल में बंद एक महिला कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतका महिला दो महीने पहले हत्या के आरोप में दरभा थाने से केंद्रीय जेल लाई गई थी। महिला पर अपने सगे चाचा की हत्या का आरोप था। इस मामले में एडिशनल एसपी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है।
जानकारी के मुताबिक, मामले विवाद के चलते रेयमति ने अपने चाचा की हत्या कर दी थी, जिसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 103 एक के तहत मामला पंजीबद्ध कर रिमांड पर केंद्रीय जेल दाखिल किया गया था। इसलिए कुछ समय से लगातार महिला डिप्रेशन में थी और उसके परिवार से कोई भी उससे मिलने भी नहीं आ रहा था। माना यह जा रहा है कि शायद इसी वजह से महिला ने सेल के वेंटीलेटर में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
उसके तीन छोटे बच्चे हैं और बताया जा रहा है कि जेल में बंद रहने के दौरान उसका पति और अन्य परिजन उससे मिलने भी नहीं आ रहे थे। परिजनों से दूरी और बच्चों की चिंता के कारण वह गहरे मानसिक तनाव में थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव और अकेलेपन के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।
विज्ञापन