: नया बस स्टैंड में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया करोड़ों का सोना
Fri, Oct 18, 2024
नया बस स्टैंड में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया करोड़ों का सोना
cglive24 news रायपुर। आचार संहिता के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों की ज्वेलरी बरामद हुई है। शहर के टिकरापारा इलाके में यह आभूषण मिले हैं। गहने इतनी बड़ी तादाद में है कि थानेदार की मेज भी जेवर से भर गई। पुलिस ने इसकी खबर आयकर विभाग को दी है। अब सोना कितना है इसका कैलकुलेशन किया जा रहा है।
फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक ये गोल्ड रायपुर के एक कारोबारी का है। कारोबारी के नाम का खुलासा किए बगैर पुलिस पूछताछ कर रही है। शुक्रवार की सुबह नया बस स्टैंड में चेकिंग के दौरान ये सोना पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस गोल्ड थाने लेकर आई। फौरन आयकर विभाग को भी इसकी खबर दी गई। चूंकि आचार संहिता लागू हैं, प्रशासन भी इस पूरी कार्रवाई को मॉनिटर कर रहा है।
टिकरापारा थाने में जांच की जा रही है। ये बात सामने आई है कि कारोबारी दो-तीन दिन पहले गोल्ड लेकर जगदलपुर गया था। वहां कुछ माल की डील हो गई। बचा हुआ सोना लेकर वो रायपुर आया। इसी बीच चेकिंग में पकड़ा गया। अब तक की जांच में पुलिस को गहनों से जुड़े लीगल डॉक्यूमेंट नहीं मिले हैं।
क्या क्या मिला10 से ज्यादा पैकेट में सोने की अंगूठियां हैं। गले में पहले जाने वाले 10-15 लाख के हार के कई दर्जन सेट हैं। सोने के कड़े और चूड़ियां हैं। झुमके हैं। कई तरह के लॉकेट और चेन भी बरामद की गई है। इसी इलाके में वोटिंग होनी हैबरामद हुए सामान को लेकर प्रशासन इस बात की जांच भी करेगा कि सोना कहीं वोटर्स को लुभाने के लिए तो नहीं। टिकरापारा रायपुर दक्षिण विधानसभा इलाके में आता है। यहीं 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। इस सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है।
फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक ये गोल्ड रायपुर के एक कारोबारी का है। कारोबारी के नाम का खुलासा किए बगैर पुलिस पूछताछ कर रही है। शुक्रवार की सुबह नया बस स्टैंड में चेकिंग के दौरान ये सोना पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस गोल्ड थाने लेकर आई। फौरन आयकर विभाग को भी इसकी खबर दी गई। चूंकि आचार संहिता लागू हैं, प्रशासन भी इस पूरी कार्रवाई को मॉनिटर कर रहा है।
टिकरापारा थाने में जांच की जा रही है। ये बात सामने आई है कि कारोबारी दो-तीन दिन पहले गोल्ड लेकर जगदलपुर गया था। वहां कुछ माल की डील हो गई। बचा हुआ सोना लेकर वो रायपुर आया। इसी बीच चेकिंग में पकड़ा गया। अब तक की जांच में पुलिस को गहनों से जुड़े लीगल डॉक्यूमेंट नहीं मिले हैं।
क्या क्या मिला
10 से ज्यादा पैकेट में सोने की अंगूठियां हैं। गले में पहले जाने वाले 10-15 लाख के हार के कई दर्जन सेट हैं। सोने के कड़े और चूड़ियां हैं। झुमके हैं। कई तरह के लॉकेट और चेन भी बरामद की गई है।
इसी इलाके में वोटिंग होनी है
बरामद हुए सामान को लेकर प्रशासन इस बात की जांच भी करेगा कि सोना कहीं वोटर्स को लुभाने के लिए तो नहीं। टिकरापारा रायपुर दक्षिण विधानसभा इलाके में आता है। यहीं 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। इस सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है।
cglive24 news
: कवर्धा में मिली 500-500 के नोट से भरी थैलियां, 2 करोड़ 27 लाख कैश लेकर MP से रायपुर आ रहे थे 3 युवक
Sat, Oct 12, 2024
कवर्धा में मिली 500-500 के नोट से भरी थैलियां, 2 करोड़ 27 लाख कैश लेकर MP से रायपुर आ रहे थे 3 युवक
cglive24 newsछत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस ने एक कार से 2 करोड़ 27 लाख रुपए से अधिक नकदी बरामद की है।
cglive24 news
tछत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस ने एक कार से 2 करोड़ 27 लाख रुपए से अधिक नकदी बरामद की है। इसके साथ ही कार में सवार 3 युवकों को चिल्फी के पास गिरफ्तार किया गया है। ये लोग मध्य प्रदेश के मंडला जिले से रायपुर की ओर जा रहे थे। यह घटना चिल्फी थाना क्षेत्र में हुई है।
जानकारी के अनुसार, चिल्फी थाना क्षेत्र के आबकारी चेकपोस्ट पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान शुक्रवार सुबह लगभग 9:30 बजे मंडला की ओर से एक कार (एमपी-51 सीए-9891) आती हुई देखी गई। जिसे रोकने पर उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पकड़ कर जब जांच की तो इतनी बड़ी राशि पकड़ में आई।
500-500 के नोटों से भरी कई थैलियां मिलीं
एक कार में तीन युवक बैठे थे। पुलिस ने गाड़ी को रोका और जांच की, तो उसमें 500-500 के नोटों के बंडल से भरी कई थैलियां पाई गईं। नोटों की संख्या इतनी अधिक थी कि गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी। जब रकम गिनी गई, तो यह 2 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपए निकली। पूछताछ में युवकों ने कहा कि वे रायपुर में प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे थे, लेकिन कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा
आयकर विभाग को सौंपा मामलाएएसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चिल्फी पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस मामले में गगन जैन (33), अमन जैन (30) और नवीन ठाकुर (25) निवासी मंडला को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। साथ ही मामले को आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया