: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का तारीख घोषित होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने की पत्रकार वार्ता…
Tue, Oct 10, 2023
रायपुर। चुनाव आयोग द्वारा पाँच राज्यों में चुनाव के तारीख की घोषणा करने के पश्चात छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रेसवार्ता कर सभी से मतदान करने की अपील करते हुए परिवर्तन भरोसा जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में यह चुनाव दो चरणों में सम्पन्न होगा। जिसमें पहले चरण का मतदान 7 नवंबर 2023 तथा द्वितीय चरण का मतदान 17 नवंबर को सम्पन्न होगा। जिसके बाद मतगणना 3 दिसम्बर को संपन्न होगी। जिसमें सभी प्रदेशवासी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर मतदान अवश्य करें। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में छत्तीसगढ़ के 2 करोड़ 3 लाख मतदाता सम्मिलित होंगे जिसमें 18 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे साथ ही प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 2 लाख 39 हजार है जो पुरूष मतदाताओं से अधिक हैं इसलिए छत्तीसगढ़ का आगामी विधानसभा चुनाव महिलाओं के हित में अत्यंत महत्वपूर्ण है और महिलाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। महिला आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से महिलाएं बहुत खुश है जबकि प्रदेश में शराबबंदी समेत सभी वादाखिलाफी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आक्रोशित भी हैं जिसका इस परिर्वतन में महत्वपूर्ण योगदान होगा।इसके अलावा वर्तमान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश के मतदाताओं से आव्हान किया कि अपने अधिकारों का प्रयोग कर भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल कर विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाएं।
इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश से भरोसा समाप्त हो चुका है अब तो कांग्रेस ने भी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने की घोषणा की है, भूपेश है तो भरोसा है का नारा बदलकर भरोसे की सरकार कर दिया गया है।पिछले 5 साल में कांग्रेस की इस सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा दिया है, आदिवासी विकास के लिए भी कोई कार्य नहीं किए हैं इन सभी कुनितियों से प्रदेश की जनता बहुत आक्रोशित है और चुनाव के इंतजार में, अब बहुत जल्द ही छत्तीसगढ़ की जनता प्रदेश में परिवर्तन कर पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायेगी।
Cglive24 News
: विधानसभा चुनाव के तारीख का हुआ ऐलान: छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को होगी वोटिंग, 3 दिसंबर आएगा रिजल्ट, जानिए अन्य राज्यों की तिथि
Mon, Oct 9, 2023
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 5 चुनावी राज्यों में हमने 40 दिनों में अपना दौरा पूरा किया. इन राज्यों की राजनीतिक पार्टियों और केंद्रीय एवं राज्य प्रवर्तन एजेंसियों से बात की गई…
नईदिल्ली (ए)। सोमवार को चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के आकाशवाणी भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी जानकारी दी गई। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 60 लाख युवा वोटर्स पहली बार वोट डालने वाले हैं. मिजोरम में कुल मिलाकर 8.52 लाख वोटर्स हैं. छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.25 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ वोटर्स हैं।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 17,734 मॉडल पोलिंग स्टेशन, 621 पोलिंग स्टेशन के प्रबंधन का जिम्मा पीडब्ल्यूडी स्टाफ के पास होगा. 8,192 पोलिंग स्टेशन का जिम्मा महिलाएं संभालने वाली हैं. पांच राज्यों के 679 विधानसभा सीटों में 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। पांच राज्यों में 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता हैं. उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को वोटिंग लिस्ट जारी होगी, 23 अक्टूबर तक वोटिंग लिस्ट में सुधार का मौका मिलेगा।मिजोरम में 7 नवंबर को, छत्तीसगढ़ में दो चरण 7 नवंबर और 17 नवम्बर को, राजस्थान में 23 नवंबर को, मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को तथा तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग होगी। वोटो को गिनती 3 दिसंबर को होगी।मिजोरम विधानसभा में सीटों की संख्या 40 है. छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सीटें हैं. मध्य प्रदेश विधानसभा 230 सीटों वाली है, जबकि तेलंगाना विधानसभा 119 सदस्यों वाली है. राजस्थान में विधानसभा सीटों की संख्या 200 है।
ज्ञात हो कि देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले इन पांचों राज्यों के जो भी चुनावी नतीजे होंगे, वो तय करेंगे कि अगली सरकार किस दल की बन सकती है. यही वजह है कि कांग्रेस, बीजेपी के अलावा सभी क्षेत्रीय दलों ने अपने चुनावी कैंपन को मजबूत करना शुरू कर दिया है. अभी से ही घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की जा रही है और आने वाले चुनावी एजेंडे पर बात हो रही है. इस बार का विधानसभा चुनाव भी काफी दिलचस्प होने वाला है।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी बताया जा रहा है. यही वजह है कि इन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण राज्य राजस्थान और मध्य प्रदेश होने वाले हैं, जहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है. कहीं न कहीं ये 2024 की दिशा तय करेंगे।