छत्तीसगढ़ के स्कूलों में पदस्थ शिक्षक जो बच्चों को नवाचार सिखाते हैं। : छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों का आज होगा सम्मान.
Fri, Sep 5, 2025
छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों का आज होगा सम्मान. छत्तीसगढ़ के स्कूलों में पदस्थ शिक्षक जो बच्चों को नवाचार सिखाते हैं। शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाकर उत्कृष्ट कार्य करते हैं, उन्हें आज राजभवन में सम्मानित किया जाएगा। राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में शिक्षक दिवस पर 64 शिक्षकों का राज्यपाल और अधिकारी सम्मानित करेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, यह पुरस्कार उन शिक्षकों को समर्पित है, जिन्होंने न सिर्फ शैक्षणिक स्तर को ऊंचा किया, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है
सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट आई सामने : सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट आई सामने
Fri, Sep 5, 2025
रायपुर
। व्यापमं ने जल संसाधन विभाग की सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित हुई थी। सिविल ब्रांच में टॉपर ने 100 में से 80.250 अंक हासिल किए, जबकि इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल के टॉपर को 83 अंक मिले हैं।
परीक्षा में पूछे गए 3 प्रश्न विलोपित किए गए और एक प्रश्न के एक से अधिक उत्तरों को मान्य किया गया। इससे पहले एडीईओ परीक्षा में भी 12 प्रश्न हटाए गए थे, जिस पर अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई थी।
इस भर्ती के तहत छत्तीसगढ़ में 105 सिविल और 16 विद्युत/यांत्रिकी सब इंजीनियरों की नियुक्ति होनी है। सिविल परीक्षा में 11121 और इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल परीक्षा में 4694 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। दोनों शाखाओं की प्राप्तांकों सहित कंबाइंड मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है।