DGP-IGP conference : आज छत्तीसगढ़ आएंगे PM मोदी, रायपुर का स्पीकर हाउस बनेगा PMO
Fri, Nov 28, 2025
रायपुर।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज 28 नवंबर से DGP-IGP कांफ्रेंस की शुरूआत हो रही है। इस कार्यक्रम शामिल होने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंच गए हैं। वही आज शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे और तीन दिन तक रायपुर में ही रहेंगे। प्रधानमंत्री नए स्पीकर हाउस एम-1 रहेंगे, जबकि अमित शाह वित्त मंत्री आवास एम-11 में रहेंगे।
कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम मोदी आज शुक्रवार की शाम 7 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहाँ से सीधे नवा रायपुर स्थित स्पीकर हाउस के लिए रवाना होंगे। पीएम डीजीपी- आईजीपी कांफ्रेंस के समापन सत्र में भी शामिल होंगे। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।
प्रधानमंत्री 29-30 नवंबर, 2025 को भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर, छत्तीसगढ़ में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन के 60वें संस्करण में भाग लेंगे।
यह सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य अब तक प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना और ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ‘सुरक्षित भारत’ के निर्माण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप की रूपरेखा तैयार करना है।
CG IAS Transfer: : छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 13 IAS अधिकारियो
Fri, Nov 28, 2025
रायपुर।
छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार शाम बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। 13 आईएएस अफसरों की नई पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक, आईएएस शिखा राजपूत तिवारी को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
आईएएस शिखा राजपूत तिवारी, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा एवं अति. प्रभार आयुक्त आयुष को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, छग राज्य निर्वाचन आयोग के पद पर पदस्थ किया गया है।
देखें लिस्ट