BREAKING NEWS

जनजातीय एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं तक पहुंचे विश्वस्तरीय वैज्ञानिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण का ल

अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

दुबई में गिरफ्तार हुआ को-प्रमोटर रवि उप्पल, भारत लाने की कवायद तेज

, विकास योजनाओं को मिलेगी नई दिशा

घर में आएगी सुख-समृद्धि!

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

जैजैपुर स्थित शराब दुकान में कार्यरत एक प्लेसमेंट कर्मचारी द्वारा आत्म : शराब दुकान में सुसाइड की कोशिश, कर्मचारी ने खुद को लगाई आग; पत्र में अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Vinod Prasad Fri, Jan 23, 2026

सक्ती। जैजैपुर स्थित शराब दुकान में कार्यरत एक प्लेसमेंट कर्मचारी द्वारा आत्मदाह का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शराब दुकान परिसर के सामने की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते युवक को बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के तुरंत बाद घायल कर्मचारी को जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है और निगरानी में उपचार जारी है।

आत्मदाह का प्रयास करने वाले कर्मचारी की पहचान आकाश कर्ष के रूप में हुई है। वह जैजैपुर शराब दुकान में सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। बताया गया है कि घटना से पहले आकाश ने एक पत्र लिखा था, जिसमें उसने जिला आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों और प्लेसमेंट एजेंसी पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पत्र में आकाश ने उल्लेख किया है कि उसे जैजैपुर से सक्ती स्थानांतरण की धमकी दी जा रही थी और उससे पैसों की मांग कर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। उसने यह भी आरोप लगाया है कि वेतन बढ़ने के बाद प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा कर्मचारियों से अवैध रूप से पैसे मांगे जा रहे हैं, जिसकी शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। आकाश का कहना है कि लगातार दबाव और प्रताड़ना के चलते वह मानसिक तनाव में था।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और आबकारी विभाग के अधिकारी मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं। पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है और लिखे गए पत्र को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

वहीं, इस घटना के बाद शराब दुकान के कर्मचारियों में भी नाराजगी और चिंता का माहौल है। कर्मचारियों ने प्लेसमेंट व्यवस्था और कार्यस्थल पर हो रही कथित प्रताड़ना की जांच की मांग की है। प्रशासन ने कर्मचारी की हालत में सुधार होने के बाद उसका बयान दर्ज करने की बात कही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें