BREAKING NEWS

उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

तुला को मिल सकता है प्रमोशन, अन्य जातक जानें शुभ रंग और भाग्य अंक

WhatsApp पर दिवाली बोनस का मैसेज वायरल, कहीं आप भी न हो जाएं ठगी का शिकार

संस्कृति और स्वाभिमान का पर्व” – मंत्री राजवाड़े

सभी 22 आरोपी बरी, फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएगी मृतक की पत्नी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि की बढ़ेगी तरक्की, : तुला को मिल सकता है प्रमोशन, अन्य जातक जानें शुभ रंग और भाग्य अंक

Vinod Prasad Wed, Nov 4, 2026

Aaj Ka Rashifal 4 November 2026: आज का राशिफल मेष, तुला और धनु राशि वालों के लिए तरक्की और खुशखबरी के संकेत दे रहा है. कुछ राशियों को धन लाभ और प्रमोशन के योग हैं जबकि मिथुन और मकर राशि वालों को सावधानी बरतने की सलाह है.

आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई खुशियां और तरक्की के अवसर लेकर आ सकता है तो कुछ लोगों को आज अपने फैसलों और वाणी पर खास ध्यान देने की जरूरत होगी. किसी को नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं तो किसी का रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. वहीं कुछ राशि वालों को कानूनी मामलों और अनजान लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. आइए आचार्य मदन मोहन से जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल, शुभ रंग, भाग्य अंक और आज का दान.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उन्नति और खुशखबरी लेकर आ सकता है. पढ़ाई में आपका मन लगेगा और नए काम की योजना बना सकते हैं. सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं. घर-परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी और किसी अच्छी खबर से मन प्रसन्न हो सकता है. कानूनी विवाद का समाधान निकलने की संभावना है. इसके अलावा यात्रा के भी शुभ योग बन रहे हैं.

भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: लाल
आज का दान: सफेद फूल

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए मित्रों का सहयोग आज काफी काम आ सकता है. किसी पुरानी योजना को पूरा करने में दोस्तों की मदद मिलेगीी. मित्रों के साथ रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. हालांकि, विरोधियों की चाल और किसी की गलत बातों से सावधान रहने की जरूरत है. छोटी या लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है. देव पूजन से मन को शांति मिलेगी और नए काम की शुरुआत करने के लिए भी समय अनुकुल माना जा रहा है.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: सिल्वर
आज का दान: चावल

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज अपनी वाणी पर खास नियंत्रण रखना होगा. आपकी कोई बात विवाद की वजह बन सकती है. कानूनी मामले में नया मोड़ आने की आशंका है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं. किसी योजना को पूरा करने में मित्र का सहयोग मिल सकता है. कारोबार में पार्टनरशिप के साथ काम करने का विचार भी मन में आ सकता है. आचार्य के अनुसार, ग्रहों का प्रभाव सामान्य से मध्यम रहेगा. ऐसे में अपनी जिम्मेदारिियों को ठीक से निभाना आपके लिए जरूरी होगा.

भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: नीला
आज का दान: चना

कर्क राशि

कर्क राशि वालों का मन आज कई तरह के कामों में उलझ सकता है. ऐसे में सबसे पहले अपने मन को शांत रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है. घर-परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा. किसी मित्र की मदद से आपके सामने नया रास्ताा खुल सकता है. रुका हुआ धन वापस मिलने के योग भी बन रहे हैं. हालांकि, लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतना बेहतर रहेगा.

भाग्य अंक: 4

शुभ रंग: सफेद

आज का दान: पापड़

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. हालांकि, सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने और आलस करने से बचें. अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें. पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं. दूूसरी तरफ, किसी करीबी के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है. इसलिए बातचीत करते समय अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें. दांपत्य जीवन में सुख और सहयोग बना रह सकता है.

भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: पीला
आज का दान: अनार

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कई मामलों में लााभदायक माना जा रहा है. हालांकि, कानूनी विवाद का सामना करना पड़ सकता है जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं. घर के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है. भूमि या वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी दिन महत्वपूर्ण हो सकता है. कार्यक्षेत्र में परिजनों का सहयोग मिलेगा.

भाग्य अंक: 1
शुभ रंग: नारंगी
आज का दान: बताशा

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन पुरानी निराशा को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का हो सकता है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है. आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है और कारोबार में नई योजना बनाने का मौका मिलेगा. नौकरी करने वाले लोगों के लिए प्रमोशन के अच्छे योग बताए जा रहे हैं. व्यापार से जुड़े लोग भी अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए नई रूपरेखा तैयार कर सकते हैं. हालांकि, जल्द लाभ कमाने की जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर फैैसले लें.

भाग्य अंक: 7

शुभ रंग: सिल्वर

आज का दान: सफेद वस्त्र

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज घूमने-फिरने और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने का अवसर मिल सकता है. विरोधियों के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं. सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं. किसी नए समझौते से कारोबार में फाायदा मिल सकता है. राजनीतिक संपर्कों से भी लाभ मिलने की संभावना है. मित्रों के साथ धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा हो सकती है. कुल मिलाकर दिन सकारात्मक गतिविधियों से भरा रह सकता है.

भाग्य अंक: 1

शुभ रंग: लाल

आज का दान: लाल मसूर

धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए बुधवार का दिन आध्यात्मिक और आर्थिक रूप से अच्छा रहने की संभावना है. व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं. अगर आप पार्टनरशिप में नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उस दिशा में बात आगे बढ़ सकती है. राजनीतिक संपर्कों से फायदा मिल सकता है. दांपत्य जीवन में सुख बना रहेगा. बच्चों की पढ़ाई या परीक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. सामााजिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आपकी रुचि बढ़ेगी.

भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: केसरिया
आज का दान: हल्दी

मकर राशि

मकर राशि वालों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. दिन में विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए कारोबार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. किसी अनजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा न करें, क्योंकि उससे नुकसान होने की आशंका जताई गई है. हालांकि, मित्रों से मुलाकात और किसी मांगलिक कार्यक्रम में शाामिल होने का मौका मिल सकता है. कानूनी विवाद में सफलता मिलने के योग भी बताए गए हैं. विरोधियों की गतिविधियों को लेकर सतर्क रहें.

भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: काला
आज का दान: उड़द दाल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन योजनाओं को पूरा करने वालाा हो सकता है. घर-परिवार से जुड़ी कोई इच्छा पूरी हो सकती है. दूसरे प्रदेश से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है. सरकारी कामकाज में सफलता मिल सकती है. अगर आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च या खरीदारी के योग भी बन रहे हैं.

भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: नीला
आज का दान: हरा चारा

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रह सकता है. लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है. कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है और लंबीी यात्रा के योग बन रहे हैं. देव दर्शन और सामाजिक कार्यों में आपका समय बीत सकता है. आज आमदनी और खर्च लगभग बराबर रह सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें. किसी दूसरे के विवाद में बेवजह दखल देने से बचें. घर में नए मेहमान के आने से खुशी का माहौल बन सकता है. छोटी यात्रा भी आपके लिए लाभदायक रह सकती है.

भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: नारंगी
आज का दान: चना

विज्ञापन

जरूरी खबरें