दुर्ग के लाल का कमाल: : तेज गेंदबाज देव आदित्य सिंह का रणजी ट्रॉफी में चयन, जिले में जश्न का माहौल
Vinod Prasad Tue, Jan 13, 2026
दुर्ग - दुर्ग जिले के रहने वाले देव आदित्य सिंह का सिलेक्शन रणजी ट्रॉफी के लिए हुआ है जिससे देव आदित्य सिंह अब अपने खेल का जौहर रणजी के मैदान पर भी दिखाएंगे दरअसल देव आदित्य सिंह पिछले 8 सालों से घरेलू क्रिकेट खेल रहे है और वे तेज गेंदबाज है लगातार बेहतर गेंदबाजी करते हुए उन्होंने कई विकेट भी चटकाए है क्रिकेट ने अपनी गेंदबाजी को और बेहतर करने के लिए उन्होंने अकेडमी भी जॉइन की जिसके बाद उनकी गेंदबाजी में और धार आने लगी देव आदित्य बीएसपी की टीम से कुछ सालों से क्रिकेट खेल रहे हैं इसी बीच रणजी के लिए उनका सिलेक्शन होने पर उनकी खुशी का ठिकाना नही रहा घर वालों ने उनका जोरदार स्वागत किया उन्होंने बताया कि वह लगातार कई सालों से इसके लिए मेहनत कर रहे थे वही रणजी की टीम में चयन होना उनके सपनो की उड़ान में पंख लगने जैसा है रणजी के मैच में वह अपना उम्दा प्रदर्शन करते हुए आगे आईपीएल के लिए खेलना चाहते हैं आदित्य देव सिंह ने बताया कि रणजी के बाद आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करने पर ही भारतीय क्रिकेट टीम में जाने के उनके दरवाजे खुलेंगे इसलिए वे रणजी खेलते हुए अपना उम्दा प्रदर्शन देंगे जिससे वो भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बना पाए इतना ही नहीं उनका सपना है कि वे जल्द इंडिया टीम के लिए भी खेलते हुए देश का नाम रोशन करें.बाइट-देव आदित्य सिंह क्रिकेट खिलाड़ी
विज्ञापन