BREAKING NEWS

आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सावन का पहला सोमवार? पढ़ें अपना राशिफल

: चरित्र शंका में ईंट और CFL बल्ब से की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा…

अलमारी से धान बिक्री के पैसे लेकर फरार, आरोपी की तलाश में पुलिस…

‘वसुंधरा’ परियोजना से राजस्व सेवाओं में पारदर्शी और सुरक्षित होगा नया सवेरा….

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 में सीएम विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा : नगर पंचायत समोदा को मिला पूर्ण तहसील का दर्जा

Vinod Prasad Sat, Jan 17, 2026

रायपुर/आरंग।  राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 के भव्य आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने मंच से ऐलान करते हुए नगर पंचायत समोदा को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि समोदा लंबे समय से तहसील की मांग कर रहा था। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। तहसील बनने से आसपास के ग्रामीणों को अब राजस्व, भूमि रिकॉर्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचे। समोदा को तहसील का दर्जा मिलने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आम नागरिकों को सीधा लाभ होगा।

घोषणा के बाद महोत्सव स्थल पर मौजूद जनतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने तालियों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

बताया जा रहा है कि जल्द ही तहसील कार्यालय की स्थापना और अधिकारियों की पदस्थापना की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। समोदा के तहसील बनने से आसपास के दर्जनों गांवों को प्रशासनिक सुविधा का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें