BREAKING NEWS

अगले 5 दिनों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

रणनीति तय करने हो रही भाजपा विधायक दल की बैठक…

Exit Polls reveal a major upset, with political activity intensifying from Puducherry to Assam and Bengal.

CISF में बनाए गए डीआईजी, केंद्र ने दी नई दी जिम्मेदारी

नक्सल मुक्त क्षेत्रों में तेज़ होगा विकास, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ जल्द…..

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज भ : रायपुर में आज IND vs NZ टी-20: स्टेडियम में एंट्री मिलेगी एक बार, गाड़ी निर्धारित जगह नहीं खड़े पर होगी कार्रवाई

Vinod Prasad Fri, Jan 23, 2026

रायपुर।रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों ने गुरुवार को रायपुर पहुंचकर होटल में ठहराव लिया। भारतीय टीम होटल मैरियट में रुकी है, जबकि न्यूजीलैंड टीम होटल हयात में ठहरी।

मैच शाम 7 बजे शुरू होगा और स्टेडियम में एंट्री दोपहर 4 बजे से खुली। फर्स्ट इनिंग खत्म होने के बाद किसी दर्शक को प्रवेश नहीं मिलेगा। इस बार टिकटों की कीमत 800 रुपए से 25,000 रुपए तक रखी गई हैं और सीटें पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दी जाएंगी।

नया रायपुर इलाके में दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक मध्यम और भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। दर्शकों की सुविधा के लिए ट्रैफिक रूट जारी किया गया है। स्टेडियम के 13 गेटों पर लोहे की रेलिंग लगाई गई है और पुलिस, प्राइवेट गार्ड्स और क्रिकेट संघ के कर्मचारी तैनात रहेंगे। 350 से ज्यादा प्राइवेट बाउंसर्स और 45 CSCS अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में जुटे हैं।

पिछली बार के अनुभव से सबक लेते हुए बाउंड्री पर बाउंसर्स तैनात किए जाएंगे ताकि दर्शक दीर्घा से मैदान तक न पहुंच सकें। स्टेडियम परिसर में सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

टीम इंडिया के स्क्वॉड में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन समेत अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। न्यूजीलैंड की टीम में मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, डेवोन कॉनवे और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने स्पष्ट किया है कि स्टेडियम में कोई भी अवैध प्रवेश नहीं होगा। फर्स्ट इनिंग के बाद एंट्री बंद रहेगी और सुरक्षा कड़े इंतजाम के तहत होगी। नए रूट चार्ट और वाहनों पर बैन के साथ दर्शक सुरक्षित तरीके से मैच का आनंद ले सकेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें