BREAKING NEWS

उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

तुला को मिल सकता है प्रमोशन, अन्य जातक जानें शुभ रंग और भाग्य अंक

WhatsApp पर दिवाली बोनस का मैसेज वायरल, कहीं आप भी न हो जाएं ठगी का शिकार

संस्कृति और स्वाभिमान का पर्व” – मंत्री राजवाड़े

सभी 22 आरोपी बरी, फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएगी मृतक की पत्नी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CG : कोरबा में दंतैल हाथियों ने उत्पात मचाते हुए ढहाया मकान, ग्रामीणों में भारी दहशत पढ़े पूरी ख़बर

Vinod Prasad Mon, Dec 15, 2025

कोरबा// दंतैल हाथियों ने कोरबा जिलान्तर्गत पसान रेंज के ग्राम तवरिहा में उत्पात मचाते हुए जहां एक ग्रामीण के घर को ढहा दिया वहीं एक अन्य ग्रामीण के परिसर को छतिग्रस्त कर दिया है। हाथियों का आतंक क्षेत्र में लगातार बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार तीन दंतैल हाथी इस माह की 4 दिसंबर को मरवाही रेंज की सीमा को पार कर पहुंचे है। तब से लगातार क्षेत्र में उत्पात मचाकर ग्रामीणों तथा वन विभाग की नाक में दम कर रखें है।

हाथी प्रतिदिन किसी न किसी ग्राम में प्रवेश कर या तो घर को क्षतिग्रस्त कर दे रहें है, या खलिहान में रखे धान को चट कर रहे है। जिससे ग्रामीण बेहद परेशान और भयभीत है। उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

क्षेत्र में मौजूद उत्पाती हाथी ऐसे समय में ग्रामीणों के धान को नुकसान पहुंचा रहे है जब ग्रामीण उसे खेतों से काटकर खलिहान में ले आये है और उसे मिसाई कर धान खरीदी केंद्रों में बिक्री हेतु ले जाने की तैयारी में है। पीडि़त ग्रामीणों द्वारा तवरिहा में दंतैल हाथियों के आने तथा घर तोड़े जाने की सूचना दिये जाने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हाथियों द्वारा किये गये नुकसानी का आकंलन करने के साथ रिपोर्ट तैयार की जिसे अधिकारियों को सौंपा जायेगा।

इससे पहले हाथियों ने ग्राम तरईनार में पहुंचकर दो ग्रामीणों के घर को निशाना बनाते हुए ढहा दिया था। इस घटना में मकान मालिक व उसके परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गये थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें