BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला रंग, दिन में गर्मी तो शाम को बादलों ने दी दस्तक, अब बारिश को लेकर आया नया अपडेट

मोबाइल फॉर्मेट करने के बाद हुआ खेल

15 लोगों से 25 लाख ठगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

मवेशी बरामद, एक की मौत

आईईडी व एक पाइप बम बरामद

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

चेमल माइंस में अज्ञात द्वारा चैन : माउंट मशीन पर लगाई आग, मौके पर मिला पर्चा

Vinod Prasad Wed, Oct 7, 2026

कांकेर। भानुप्रतापपुर स्थित चेमल माइंस क्षेत्र में अज्ञात लोगों द्वारा एक चैन माउंट मशीन को आग के हवाले किए जाने एवं एक चैन माउंट मशीन पर तोड़-फोड़ करने की वारदात सामने आई है। अचानक हुई इस वारदात से माइंस प्रबंधन और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर एक पर्चा भी मिलने की जानकारी सामने आई है। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का जायजा लिया फिलहाल आगजनी की इस घटना के पीछे कौन लोग हैं और इसका उद्देश्य क्या था, इसे लेकर जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा मौके से मिले पर्चे सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है।
कांकेर एसपी निखिल कुमार राखेचा ने बताया कि चेमल माइंस क्षेत्र में अज्ञात लोगों द्वारा एक चैन माउंट मशीन पर आगजनी की गई है, एवं एक चैन माउंट मशीन पर तोडफ़ोड़ की गई है।मौके से मिले पर्चे के संबंध में उन्होने बताया कि नक्सली पर्चा के जैसे पर्चा नही है, पर्चा में लिखा है कि मांईंस को बारबार बंद करते हो, उसको समय पर चलाया जाये उन्हेने बताया कि संदिग्धों की पहचान कर ली गई है, इसमें शामिल अरोपियों को शाम तक पकड़ लिया जायेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें