BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला रंग, दिन में गर्मी तो शाम को बादलों ने दी दस्तक, अब बारिश को लेकर आया नया अपडेट

मोबाइल फॉर्मेट करने के बाद हुआ खेल

15 लोगों से 25 लाख ठगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

मवेशी बरामद, एक की मौत

आईईडी व एक पाइप बम बरामद

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

दो पिकअप वाहनों से 12 : मवेशी बरामद, एक की मौत

Vinod Prasad Wed, Oct 7, 2026

धमतरी। मगरलोड पुलिस ने दो पिकअप वाहनों से 12 मवेशियों को बरामद किया जिनमें एक मवेशी मृत मिला। घटना के बाद दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त तो कर लिया लेकिन तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
बताया जाता है कि डाभा-दोनर मार्ग पर ग्रामीणों ने सड़क किनारे मवेशियों से भरी एक पिकअप वाहन को पलटा हुआ देखा। वहीं कुछ दूरी पर एक दूसरी पिकअप खड़ी मिली, जिसमें भी मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मगरलोड थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने लाया गया। जांच के दौरान दोनों पिकअप वाहनों से 12 मवेशी जीवित बरामद हुए, जबकि एक मवेशी मृत अवस्था में मिला। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि पिकअप वाहन पलटने के दौरान उसकी मौत हुई होगी।पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है वहीं मौके से फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें