BREAKING NEWS

बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

कमल खिलने का दावा: डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस और ममता पर साधा निशाना

सुशासन तिहार अंतर्गत अपने प्रदेशव्यापी दौरे का आज कर रहे हैं आगाज

व्याख्याता, शिक्षकों के हुए तबादले, देखें आदेश..!!

AC ब्लास्ट से धधकी 4 मंजिला इमारत, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

बिलासपुर। बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के तेज रफ्तार : बिलासपुर में वाहन की टक्कर से CRPF जवान की मौत

Vinod Prasad Sat, Dec 20, 2025

बिलासपुर। बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में CRPF जवान मनीष कुमार आदिले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त उदय पाल गंभीर रूप से घायल हुआ और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है।

जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार आदिले छुट्टी पर घर आए थे। बुधवार को उन्होंने गुरु घासीदास जयंती का समारोह मनाया और गुरुवार तड़के बाइक से बिलासपुर लौट रहे थे। हादसा लालखदान ओवर ब्रिज के पास हुआ, जब पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक को टक्कर मारी। टक्कर के बाद दोनों बाइक से गिर गए, जिससे मनीष के सिर में गंभीर चोटें आईं।

मनीष की पोस्टिंग श्रीनगर में थी, जबकि उनका परिवार बिलासपुर में रहता है। परिजन ने पोस्टमार्टम के बाद शव को गृहग्राम ले जाकर अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और घायलों का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है। राहगीरों ने सूचना देने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। यह हादसा इलाके में शोक और चिंता का कारण बना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें