BREAKING NEWS

‘लखपति दीदी’ सुमिला की दुकान में की खरीदारी

13 ठिकानों पर छापे, करोड़ों की नगदी और सोना जब्त

से महकेगा नारी शक्ति का स्वावलंबन

भैंसामुड़ा में पीएम आवास निर्माण का किया औचक अवलोकन

भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CRIME : सुकमा में नक्सलियों का खूनी खेल – शिक्षादूत लक्ष्मण बारसे की ध : CRIME : सुकमा में नक्सलियों का खूनी खेल – शिक्षादूत लक्ष्मण बारसे की धारदार हथियार से हत्या

Vinod Prasad Thu, Aug 28, 2025

सुकमा। जगरगुंडा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सिलगेर इलाके के मंडीमरका में नक्सलियों ने एक शिक्षादूत की निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय लक्ष्मण बारसे के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बीजापुर जिले के ग्राम पेगड़ापल्ली का निवासी था और सिलगेर में शिक्षादूत के रूप में कार्यरत था।

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने आज शाम लक्ष्मण पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

स्थानीय पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की विस्तृत जानकारी जल्द ही आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी। फिलहाल सुरक्षा बल इलाके में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।यह वारदात नक्सलियों की बढ़ती हिंसक गतिविधियों को एक बार फिर सामने लाती है, जिससे ग्रामीणों में भय का वातावरण गहराता जा रहा है।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें