BREAKING NEWS

, खेल बजट ₹304 करोड़; आधुनिक सुविधाओं से तैयार हो रहा नया स्पोर्ट्स हब

पाइप के अंदर छिपाया गया था युवक की लाश,3 दिन से था लापता

एकीकृत कृषि प्रणाली बनी समृद्धि का आधार

हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 लोग लापता

जलडमरूमध्य खोलने के लिए रखीं 3 बड़ी शर्तें, बढ़ी अमेरिका की मुश्किल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

आग बुझाने निकला जंगल में फायरफाइटिंग : हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 लोग लापता

Vinod Prasad Sun, Aug 9, 2026

वाशिंगटन। अमेरिका के यूटा राज्य में भीषण जंगल की आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान एक फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हेलीकॉप्टर में सवार दो लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना शुक्रवार सुबह रिचफील्ड के पास हुई। अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, Sikorsky S-64 हेलीकॉप्टर स्थानीय समयानुसार करीब 10 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह हेलीकॉप्टर वाइडमाउथ 2 इलाके में फैली आग के खिलाफ अभियान में शामिल था। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय, राज्य और संघीय एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

यूएस फॉरेस्ट सर्विस ने कहा कि, इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता दुर्घटना पर सुरक्षित तरीके से प्रतिक्रिया देना है। लापता लोगों की स्थिति को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह जंगल की आग 27 जुलाई को बिजली गिरने के बाद शुरू हुई थी और अब तक करीब 1.05 लाख एकड़ क्षेत्र को अपनी चपेट में ले चुकी है। आग पर लगभग 19 प्रतिशत नियंत्रण पाया जा सका है, जबकि 600 से अधिक दमकलकर्मी इसे बुझाने में जुटे हैं। आग की चपेट में आने से कम से कम छह इमारतें नष्ट हो चुकी हैं। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और बचाव दल को सहयोग देने की अपील की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें