BREAKING NEWS

ACCIDENT NEWS: एक्सप्रेसवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत

ओडिशा में भूकंप के झटके, गरियाबंद तक महसूस हुई हलचल; कोई नुकसान नहीं

बेंगलुरू में अस्पताल की दीवार गिरने से 7 की मौत, कई घायल,

आज नरसिंह जयंती पर बन रहा है रवि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का

जानिए! कैसा रहेगा आज आप का दिन?

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार देर शाम संगम तट पर धरना दे रहे शं : संगम तट पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के धरने पर हमले की कोशिश का आरोप, लाठी-डंडों के साथ पहुंचे युवक, सुरक्षा बढ़ाने

Vinod Prasad Sun, Jan 25, 2026

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार देर शाम संगम तट पर धरना दे रहे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर में हंगामा मच गया। कुछ उपद्रवी युवकों ने लाठी-डंडा लेकर धरना स्थल पर पहुंचकर शंकराचार्य के करीब जाने की कोशिश की।

शंकराचार्य के समर्थकों ने आरोप लगाया कि युवक भक्तों के बीच में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भक्तों की मौजूदगी के कारण उनका मंसूबा पूरा नहीं हो सका। इस दौरान युवकों ने ‘आई लव बुलडोजर बाबा’ के नारे लगाए। घटना से शंकराचार्य और उनके समर्थकों में भारी आक्रोश है।

शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने प्रेस नोट जारी कर घटना की निंदा की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शंकराचार्य ने तहरीर में कल्पवासी थाना अध्यक्ष को बताया कि शाम 6.30 से 7 बजे के बीच कुछ युवक हाथों में डंडा और भगवा झंडा लेकर शिविर में जबरन घुसने की कोशिश करने लगे। भक्तों ने उन्हें रोका, जिससे मारपीट की कोशिश हुई और अफरा-तफरी मच गई।

शंकराचार्य ने शिविर की संपत्ति और वहां रह रहे साधुओं-श्रद्धालुओं के लिए खतरा बताते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई घटना या दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी। घटना के बाद शंकराचार्य अपनी वैनिटी वैन में चले गए।

यह घटना मौनी अमावस्या (18 जनवरी) पर स्नान विवाद के बाद से जारी धरने के सातवें दिन हुई है। शंकराचार्य लगातार सातवें दिन स्नान पर धरने पर बैठे हैं। इस घटना से विवाद और तेज हो गया है। पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें