BREAKING NEWS

आज नरसिंह जयंती पर बन रहा है रवि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का

जानिए! कैसा रहेगा आज आप का दिन?

मिट्टी की सेहत होगी बेहतर….

तीन पूर्व आईपीएस अफसरों का डिमोशन किया रद्द…

10वीं -12वी की परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी, देखिए टॉपर्स की लिस्ट…

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

Aaj Ka Rashifal 30 April 2026 : जानिए! कैसा रहेगा आज आप का दिन?

Vinod Prasad Thu, Apr 30, 2026

Aaj Ka Rashifal 30 April 2026: आज 30 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. वैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्दशी पर चित्रा और स्वाती नक्षत्र रहेगा. नक्षत्र के अलावा करण की बात करें. तो गर, वणिज और विष्टि करण रहेगा. इसके साथ ही वज्र और सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. आज नृसिंह जयंती और छिन्नमस्ता जयंती भी है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 30 अप्रैल 2026, दिन बुधवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

आज आप मन ही मन किसी बात से परेशान रहेंगे. किसी नए काम को पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें. आपके शत्रु सक्रीय होंगे. आपके विदेश यात्रा के योग बन रहे है. पूर्व में किये निवेशों से आज आपको लाभ होगा.

वृषभ राशि

आप जोखिम के कार्यों से आज दूर रहें. किसी अजनबी पर भरोसा न करें. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे है, सतर्क रहें. धन संचय में सफल होंगे. संतान सुख की प्राप्ति होगी.

मिथुन राशि 

आपके परिणय चर्चाओं में आपको सफलता मिलेगी. खान-पान में ध्यान देने की जरूरत है. कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है. झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते है. आज धन लाभ हो सकता है.

कर्क राशि 

आप अपने काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें. आपके द्वारा जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे. व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. आज आपको संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है.

सिंह राशि 

जीवन में कई उतार चढ़ाव आते है लेकिन यदि आप इस तरह हताश होकर बैठ गए, तो नुसकान आप के साथ कई लोगों का होगा. आज कारोबार में उन्नति के योग है. कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा. आपका न्यायपक्ष मजबुत होगा.

कन्या राशि 

आज आप केवल पैसा कमाने में ही न लगें अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें. व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायेंगे. आपकी नौकरी में तबादले के योग बन रहे है. आपको आर्थिक लाभ होगा.

तुला राशि 

आज आपके भाग्योदय का समय है. अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जायें सफल होंगे. कार्यस्थल पर बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से आप परेशान रहेंगे. मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जायेगा. मेहनत से पीछे न हटें, आज का दिन आपके पक्ष रहेगा.

वृश्चिक राशि 

व्यवसायिक में आपको नए रस्ते मिल सकते है. पारिवारिक यात्रा के योग है. धर्म-कर्म में आज आपकी रूचि बढ़ेगी. आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा. सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा.

धनु राशि 

आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से आज आपको सफलता मिलेगी. साझेदारी से लाभ होगा. मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें. बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी. अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं.

मकर राशि 

बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं. खुद के तोर तरीके को बदलें. परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी. कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है.

कुंभ राशि 

अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा. बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा. अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बतायें, नुकसान हो सकता है.

मीन राशि 

आप अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें. आज कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है. आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. कोई बड़ा प्रोजेक्ट भी मिल सकता है. आपके मान सम्मान और कीर्ति में वृद्धि होगी.

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें