BREAKING NEWS

19 अक्टूबर का पंचांग: सुबह 10:52 बजे तक अष्टमी तिथि, जानें नवमी, अमृतकाल और राहुकाल का समय

Today Horoscope 2026: मेष राशि वालों को मिलेगा नया मौका? सिंह और कन्या राशि वाले भी जानें आज का राशिफल

आज की जाएगी मां महागौरी की उपासना, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा रविवार? जानें शुभ रंग और भाग्य अंक

शारदीय नवरात्रि के 7वें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

दुर्ग जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की : दुर्ग जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की

दुर्ग : दुर्ग जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने आरोपी परमजीत सिंह गिल उर्फ पम्मा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 63 बल्क लीटर शराब और एक कार जब्त की गई। जब्त शराब की कीमत 52 हजार रुपए और कार की कीमत 5 लाख रुपए है। आबकारी आयुक्त आर. संगीता और कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। भिलाई-02 वृत्त की टीम को शांतिनगर इलाके में अवैध शराब के परिवहन की सूचना मिली थी। टीम ने स्ट्रीट-1, शांतिनगर में दबिश दी कार से शराब बरामद

कार्रवाई में सफेद रंग की कार (नंबर CG04LC4534) पकड़ी गई। कार से 24 बोतल रॉयल चैलेंज व्हिस्की, 50 पाव मैकडॉवेल्स नंबर वन और 200 पाव गोवा शराब बरामद हुई। ये सभी बोतलें मध्यप्रदेश राज्य में विक्रय के लिए अधिकृत थीं। आरोपी इन्हें छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से बेचने की योजना बना रहा था।

आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज

जांच अधिकारी सुप्रिया शर्मा ने आरोपी को हिरासत में लिया। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 36 और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आबकारी विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। विभाग ने जनता से अवैध कारोबार की सूचना देने की अपील की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें