BREAKING NEWS

“रेट से ज्यादा दो, तभी मिलेगी शराब?”

लेक्चरर्स और प्राचार्यों से मांगा गया जवाब

, रातभर तलाश के बाद मिली लाश, इलाके में सनसनी

, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिये

लाखों का नुकसान, महिला झुलसी, जलकर राख हुआ पूरा घर

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटर : विराट कोहली के नाम रिकॉर्ड्स की बारिश: टी-20 में सबसे तेज 14 हजार रन पूरे, IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन

Vinod Prasad Thu, May 14, 2026

दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। इस मैच में विराट कोहली ने नाबाद 105 रन की शानदार पारी खेलकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

कोहली टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 14 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 409 पारियों में हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 423 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था।

इसके साथ ही विराट IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने अपना 279वां IPL मैच खेला और महेंद्र सिंह धोनी व रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 278-278 मैच हैं। कोहली अब तक IPL में 9145 रन बना चुके हैं, जिसमें 9 शतक और 66 अर्धशतक शामिल हैं।

कोलकाता के खिलाफ लगाया गया यह कोहली के IPL करियर का 9वां शतक था। इसी के साथ उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का अपना रिकॉर्ड और मजबूत कर लिया। वहीं टी-20 क्रिकेट में यह उनका 10वां शतक रहा और उन्होंने डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली।

कोहली ने IPL में 12वीं बार किसी सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया। इस मामले में वे सबसे आगे हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

मैच में कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी ने 71 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन उनकी टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने IPL में कोलकाता के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में युजवेंद्र चहल की बराबरी कर ली।

विज्ञापन

जरूरी खबरें