: प्रियदर्शनी परिसर पूर्व शिव धाम मंदिरसुपेला भिलाई में लगातार 9 दिनों तक माता जगदंबा के नौ रूपों की पूजा जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती जी के कृपा पात्र शिष्य पंडित कमलेश दुबे के नेतृत्व में पूजा-अर्चना कराई गई*
प्रियदर्शनी परिसर पूर्व में शिव धाम मंदिर में चला 9 दिनों तक माता जगदंबा के नौ स्वरूपों की हुई पूजा
जबसे माता जगत जननी जगदंबे जी की प्राण प्रतिष्ठा जगतगुरु शंकराचार्य ज्योतिष पीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य पंडित कमलेश दुबे के नेतृत्व में अनेक पंडितों के द्वारा तथा भक्तों के द्वारा जब से माता गौरी एवं संकट मोचन हनुमान जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा की गई तब से स्वयं साक्षात मां भवानी जगदंबे शिव मंदिर में विराजमान हुई
माता तथा हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा होने के साथ में भगवान भोले बाबा का पूरा परिवार आज शिव धाम मंदिर में स्थित है नवरात्र के प्रारंभ होते ही भक्त गणों के द्वारा भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद शिव धाम मंदिर प्रदर्शनी परिषद पूर्व सुपेलामंदिर में एक अलौकिक छठा का दर्शन की भक्तजनों को मिल रहा है माता जगत जननी माता गौरी ने इस बार शिव धाम मंदिर में अपने नौ स्वरूप का भव्य सिंगार जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य पंडित कमलेश दुबे के माध्यम से एवं माता की ही प्रेरणा से उनके इच्छा केअनुरूप माता ने अपने नौ स्वरूपों का सिंगार को शिव धाम मंदिर के पंडित कमलेश दुबे के द्वारा ही करवाया गया शिव धाम मंदिर में माता अपने 9 दिनों तक अपने 9 स्वरूपों में भक्तजनों को अपना दर्शन देते रही इस बार शिव धाम मंदिर में ब्राह्मण समाज एवं परिसर निवासियों तथा भक्तजनों जनों ने अपनी अपनी विशेष श्रद्धा से माता के नौ रूपों का दर्शन करने के लिए रोजाना मंदिर में आकर एवं पूजा अर्चना आरती एवं माता महा गौरी केदर्शन का लाभ भी लिया माता के दर्शन करने में ब्राम्हण समाज की महिलाओं के साथ साथ पड़ोस की महिलाओं एवं प्रियदर्शनी परिसर की महिलाओं ने भी खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया माता की पूजा अर्चना की पश्चात महिलाओं द्वारा नृत्य हल्दी कुकू भजन गायन कर अपने आप को आनंदित कर तथा वातावरण को भक्ति मय बनाया मंदिर की सुबह शाम की पूजा एवं आरती में भक्तजनों के द्वारा जो अपार श्रद्धा एवं भक्ति भाव मंदिर में दिखा जोकि अद्वितीय रहा माता जगत जननी की पूजा के लिए रोजाना सुबह में भक्त गणों के द्वारा लगातार प्रतिदिन माता की पूजा पंडित कमलेश दुबे द्वारा सुबह कराई गईवे दंपति इस प्रकार है प्रथम दिन की पूजा में श्रीमती रितु गोस्वामी एवं प्रवीण गोस्वामी जी ने माता का की पूजा की कथा माता के सिंगार के लिए माता का मुकुट एवं माता का सिंगार अर्पित किए तथा इसके साथ ही शैलपुत्री की पूजा करने के लिए सुरेश कुमार मुखिया एवं उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता मुखिया ने मां शैलपुत्री की पूजा की है जिसके पूजन करने से जीवन में स्थिरता और दृढ़ता आती है तथा महिलाओं की पारिवारिक स्थिति दांपत्य जीवन कष्ट प्लेस और बीमारियां शैलपुत्री जी देवी दूर करती है नवरात्रि के द्वितीय स्वरूप की पूजा मेंअनिल वशिष्ट जी दंपत्ति के साथ पूजा अर्चना की जिसकी पूजा सेमां ब्रह्मचारिणी दुष्टों को सन्मार्ग दिखाने वाली है माता की भक्ति से व्यक्ति में तप की शक्ति त्याग सदाचार संयम और वैराग्य जैसे गुणों में वृद्धि होती है माता के नौ रूपों में तृतीय दिवस मां चंद्रघंटा के स्वरूप की पूजा की जाती है जिसमें अनिल शर्मा एवं उनके परिवार ने इस मां चंद्रघंटा की पूजा की इस पूजा के प्रभाव से माता के चौथे स्वरूप की पूजा पंडित रमेश कुमार शर्मा दंपत्तिएवं परिवार के साथ में मां कुष्मांडा जी की पूजा करवाएं पांचवे दिन नवरात के पांचवें स्वरूप की पूजा पंडित सेवक राम मिश्रा दंपत्ति के द्वारा अपने रिश्तेदार एस सी मिश्रा दंपत्ति के द्वारा किए देवी के छठवें स्वरूप की कात्यानी देवी की पूजा राकेश पुरोहित ने अपने परिवार के साथ तथा आर एस शर्मा दंपत्ति ने भी परिवार के साथ पूजा किए नव दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा श्रीमती शशि शर्मा अपने परिवार के साथ उनकी नव दुर्गा के आठवीं स्वरूप महागौरी की पूजा श्रीमतीअर्चना निशाअखिलेश तिवारी ने अपने दंपत्ति एवं परिवार के साथ किए तथा इसके साथ साथ आर एस शर्मा ने भी अपने परिवार के साथ माता महागौरी की पूजा अर्चना की आज नौवें स्वरूप की सिद्धिदात्री की पूजा संतोषबोहरे एवं उनके परिवार के द्वारा की गई है सनाढ्य ब्राह्मण समाज की महिलाओं के द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर माता के गीत संगीत एवं पूजा अर्चना के साथ-साथ सुंदरकांड का भी पाठ भी किया जाता था सहा जिसमें प्रमुख रुप से श्रीमती सुमन रोहित, श्रीमती सुनीता मुखिया, श्रीमती साधना पाराशर, मंजू पुरोहित, श्रीमती सच्ची गोस्वामी ,श्रीमती वंदना मिश्रा, श्रीमती मिथिलेश शर्मा, श्रीमती शोभनावशिष्ट, श्रीमती शशि शर्मा, श्रीमती विनीता पुरोहित, श्रीमती मीनल पलिया, श्रीमती सपना मिश्रा ,श्रीमती सुधा शर्मा, श्रीमती कमला शर्मा ममता शर्मा ,श्रीमती निशा तिवारी ,श्रीमती लक्ष्मी दुबे, श्रीमती संध्या तिवारी, shrimati Mamta shandilya, श्रीमती ज्योति शर्मा, श्रीमती दीप्ति शर्मा श्रीमती दीपा शर्मा ,श्रीमती चंद्रकांता तिवारी, श्रीमती सुषमा दिक्षित, श्रीमती सुधा शर्मा आदि सैकड़ों महिलाओं ने उपस्थित होकर माता रानी का गान किया तथा सुंदरकांड का पाठ भी किया तथा क्षेत्र के वातावरण को भक्ति मय बनाने में सुंदर संगीत भी प्रस्तुत किया गया लेख आर एस शर्मा
विज्ञापन