: 4 को महावीर जयंती और 6 अप्रेल को हनुमान जयंती पर दुर्ग निगम क्षेत्र में बंद रहेंगी मांस विक्रय की दुकानें
दुर्ग। नगर निगम क्षेत्र में आने वाले अलग-अलग दो दिन मांस विक्रय दुकानें बंद रहेंगी। 4 अप्रैल मंगलवार और 6 अप्रैल गुरुवार को समस्त मांस विक्रय केंद्र तथा पशुवध गृह और जीव हत्या बंद रखे जाएंगे। दुर्ग निगम ने निर्देश जारी करते हुए सख्ती से इसका पालन करने कहा है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के परिपत्र के अनुसार नगर निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत संचालित पशु वध व मांस विक्रय केंद्र,महावीर जयंती 4 अप्रैल और हनुमान जयंती 6 अप्रैल को बंद रखे जाएंगे।
विज्ञापन