: डॉ. नंद कुमार साय ने भाजपा के प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से दिया इस्तीफा, लिखा- मेरी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से मेरे विरूद्ध….
Admin Mon, May 1, 2023
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा को रविवार को एक बड़ा झटका तब लगा जब पूर्व विधायक, सांसद, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व चेयरमैन और छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम नेता प्रतिपक्ष डॉ. नंदकुमार साय ने छग भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव को अपना इस्तीफा देकर प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।
दिए गए इस्तीफा पत्र में डॉ. नंद कुमार साय ने लिखा है की…. उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि भारतीय जनता पार्टी के गठन एवं अस्तिव में आने के प्रारंभ से लेकर आज पर्यन्त तक पार्टी द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण पदों एवं उत्तरादायित्व की जितनी भी जिम्मेदारी मुझे दी गई,
उसे पूरे समर्पण एवं कर्तव्य परायणता के साथ मैने अपने उत्तरदायित्व एवं पदों का निर्वहन किया जिसके लिये मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूँ, परन्तु पिछले कुछ वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में मेरी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से मेरे विरूद्ध अपनी ही पार्टी के राजनीतिक प्रतिद्वंदियों द्वारा षड़यंत्रपूर्वक मिथ्या आरोप एवं अन्य गतिविधियों द्वारा लगातार मेरी गरिमा को ठेस पहुंचाया जा रहा है,
जिससे मैं अत्यंत आहत महसूस कर रहा हूँ तथा बहुत गहराई से विचार करने के पश्चात् मैं भारतीय मैं जनता पार्टी की अपनी प्राथमिक सदस्यता एवं अपने सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूँ।
अतः मेरी इस्तीफा स्वीकार करने की कृपा करें। देखे इस्तीफा पत्र…
विज्ञापन