BREAKING NEWS

बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट, अलग-अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल

विधानसभा विशेष सत्र बुलाएगी साय सरकार

आयोजन की तैयारी तेज

गर्मियों की छुट्टियों का करें सदुपयोग : विजय चोपड़ा

जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर महाआरती व भजन संध्या

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: सीएम भूपेश बोले— छत्तीसगढ़ में हमने बजरंगियों को ठीक कर दिया, इधर धमतरी में बजरंग दल ने फूंका कांग्रेस का पुतला

Admin Thu, May 4, 2023

सीएम भूपेश बोले— छत्तीसगढ़ में हमने बजरंगियों को ठीक कर दिया, इधर धमतरी में बजरंग दल ने फूंका कांग्रेस का पुतला धमतरी में कर्नाटक चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने का मामला आग की तरह फैलता ही जा रहा है। राजनीतिक सरगरर्मियों के साथ अब जगह-जगह पर भी इसके असर दिख रहे हैं। बजरंगदल को लेकर कर्नाटक से लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। कर्नाटक में जारी कांग्रेस के मेनिफेस्टो में बजरंग दल को बैन करने की बात कही गई है। जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने बजरंग बली से जोड़ा है। इस पर बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा मोदीजी फेंकने में बहुत माहिर हैं। बैन लगाने की बात बजरंग दल को कहा गया है। बजरंग बली को नहीं कहा गया है। सीएम ने कहा बजरंगबली के नाम से कुछ लोग गुंडागर्दी करते हैं। बजरंग नाम जोड़ कर यह उचित नहीं है। इसके आगे सीएम ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर का ताला खुलवाने का काम राजीव गांधी ने किया था। कितना झूठ बोलेंगे प्रधानमंत्री के रूप में मोदी। वहीं छत्तीसगढ़ में भी बजरंग दल को बैन किए जाने के सवाल पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा यहां के बजरंगियों को हमने तो ठीक भी कर दिया है। जरूरत पड़ेगी तो यहां भी सोचेंगे। इधर धमतरी में कर्नाटक चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने का मामला आग की तरह फैलता ही जा रहा है। राजनीतिक सरगरर्मियों के साथ अब जगह-जगह पर भी इसके असर दिख रहे हैं। अब छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भी ये मामला उफान मारने लगा है। इस मामले को लेकर बजरंग दल ने कांग्रेस की शव यात्रा निकाली। साथ ही कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी किया। यही नहीं बजरंग दल आक्रोश में आकर कांग्रेस भवन में घुसकर जमकर नारेबाजी की। गांधी मैदान में कांग्रेस का पुतला जलाया गया। बता दें कर्नाटक में बजरंगदल को बैन करने की बात कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। इसे लेकर आम सभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था और कहा था कि ये लोग भगवान राम को ताला में बंद कर दिए थे अब ये लोग मंगलवार को बजरंगबलि को ताला में बंद करने का संकल्प ले रहे हैं, कर्नाटक की जनता इन्हे करारा जवाब देगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें