BREAKING NEWS

सावन का तीसरा सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

आज नाग पंचमी पर कैसा बीतेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल

पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..

वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

मिलेगी किराये की बाइक,जानें कितना देना होगा किराया…

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: मुझे जितना गरियाना है गरिया लो, लेकिन अगर…” सिंहदेव का गुस्सा भड़का, बोले- वो समझौता नहीं करें

मुझे जितना गरियाना है गरिया लो, लेकिन अगर…” सिंहदेव का गुस्सा भड़का, बोले- वो समझौता नहीं करें अम्बिकापुर 28 अगस्त 2023। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को वैसे तो शांत और सौम्य राजनेता माना जाता है, लेकिन रविवार को उनका गुस्सा लोगों ने देखा। दरअसल 27 अगस्त को वो बलरामपुर में थे। इस दौरान मंच से उन्होंने ऐसी बात कह दी कि बवाल मच गया है। टीएस सिंहदेव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।राजपुर के मंडी प्रांगण में टीएस सिंहदेव ने मंच से कहा कि महाराज और महारानी के ऊपर टिप्पणी वो बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जान से मारने का जो उन पर आरोप लगा है इस पर वो समझौता कभी नही करेंगे। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने भी विधायकों के खिलाफ अपनी जमकर भड़ास निकाली। टीएस सिंहदेव ने कहा कि आज तक उन पर काफी आरोप लगे हैं, लेकिन छत्तीगगढ़ में अब तक की यह पहली घटना घटी जब उनके ऊपर जान के खतरे का आरोप लगा। इसमें समझौता नहीं हो सकता।छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा में एक विधानसभा को अपने से पृथक करने का भी ऐलान करते हुए, उन्होंने खुले मंच से ये बात कह दी। उद्बोधन का दौर चल रहा था तभी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक की गतिविधियों से अवगत कराया और अपनी नाराजगी व्यक्त की और डेप्युटी सीएम से सामरी विधानसभा में नए प्रत्याशी उतारने की मांग की। जहां कार्यकर्ताओं की मांग को सुनने के पश्चात टीएस सिंह देव ने सारी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपते हुए, उस विधानसभा से अपने आप को पृथक रखने का ऐलान कर दिया। वहां की पूरी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं सौंप दिया।डिप्टी सीएम ने अपने बयान में भले ही कोई नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा सीधे रामानुजगंज के कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह की ओर था। बृहस्पति सिंह ने सिंहदेव पर जान से मारने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था। मामला विधानसभा में भी उठा था, जिसमें बृहस्पति सिंह ने सिंहदेव से माफी मांग ली थी। आपको बता दें कि 25 जुलाई को अंबिकापुर में बृहस्पति सिंह के काफिले के साथ आए वाहन में तोड़फोड़ हुई थी। इस घटना को लकर बृहस्पति सिंह ने दावा किया था यह हमला टीएस सिंहदेव के इशारे पर हुआ है। बृहस्पति सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आरोप लगाया था मेरी जान को खतरा है। मेरे उपर हुए हमले के पीछे मंत्री टीएस सिंहदेव हैं। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें