BREAKING NEWS

भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास है गुरुवार, जानें राहुकाल और शुभ समय

आज मेष और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका हुआ धन, मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत, अन्य जानें अपना राशिफ

शहरों के सुनियोजित विकास और आधुनिक अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार

तुला राशि में आज बनेगा त्रिग्रही योग… जानें अभिजीत मुहूर्त, अमृतकाल और राहुकाल का समय

कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायकों की टिकट काटने की तैयारी ! प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने किया अहम खुलासा…

Admin Fri, Mar 3, 2023

छत्तीसगढ़ में भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव में किन नए चेहरों को टिकट देगी इस अहम सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कई अहम जानकारियां दी है ! टिकट बांटने के बारे में ओम माथुर ने कहा, विधानसभा चुनाव में जिताऊ कैंडिडेट्स को ही टिकट दिया जाएगा। मौजूदा 14 विधायकों के टिकट के बारे में उन्होंने इशारे में बताया कि, चुनाव में हार की संभावना वाले विधायकों का टिकट कट सकता है। छत्तीसगढ़ में सीएम का चेहरा बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।छत्तीसगढ़ सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और अनियमितता से समाज का हर वर्ग त्रस्त है। प्रदेश की जनता सरकार से खुश नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं और संगठन के आधार पर हम जनता के बीच जाएंगे। और प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा के मिशन 2023 को लेकर लगातार मंथन चल रहा है। जिसको लेकर ओम माथुर तीन दिन के दौरे पर हैं। इस बीच अलग-अलग संभाग में जाएंगे, जहां जिला, मंडल अध्यक्ष मंडल, महामंत्री सहित भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठक लेकर चर्चा करेंगे। ओम माथुर ने कहा, जिस प्रदेश में जाता हूं, वहां चुनाव को दो हिस्सों में बांटकर काम करता हूं। पहला चुनावी कार्य और दूसरा चुनावी टेक्निकल कार्य। कांग्रेस की हाथ जोड़ो भारत यात्रा का क्या असर हुआ, यह त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के विधानसभा चुनाव के नतीजों से दिख रहा है।महंगाई के सवाल को टालते हुए कहा, त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय जैसे राज्यों में कांग्रेस और कम्युनिस्ट एक होकर चुनाव लड़े, उसमें भी वे पीछे रहे। महंगाई का कुछ असर नहीं होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण विकास की योजनाओं पर जो काम किया है, उसका असर दिख रहा है।आने वाले विधानसभा चुनाव में हम पूरी बहुमत से सरकार बनाएंगे। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के आधार पर चुनाव में जीत दर्ज करती है। हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं में कहीं नाराजगी नहीं है। कांग्रेस सरकार के प्रति नाराजगी है या नहीं इसका निर्णय प्रदेश की जनता करेगी।छत्तीसगढ़ में सीएम का चेहरा कौन होगा इसका निर्णय न मैं कर सकता हूं न यहां की टीम कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी अनुशासन के साथ काम करती है। यह किसी व्यक्ति परिवार या समाज की पार्टी नहीं है। पार्टी का सिस्टम बना हुआ है। यह सब सेंट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करता है। कई जगह चेहरा घोषित करके चुनाव लड़े हैं और कई जगह बिना सीएम के चेहरे पर चुनावी मैदान में उतरे हैं। सेंट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड जो भी निर्णय करेगा छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उसका पालन करेंगे।चुनाव में हर राज्य का अपना अलग फार्मूला लागू होता है, यह जरूरी नहीं कि हम जहां जीते हैं, उस फार्मूले को दूसरे स्टेट में लागू किया जाए। गुजरात और उत्तरप्रदेश की परिस्थितियां अलग थी और छत्तीसगढ़ की परिस्थिति अलग है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें