BREAKING NEWS

ब्रेकिंग : दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो खड़े ट्रक से जा टकराई, एक की मौत, पांच घायल, मौके पर मची चीख-पुकार…

तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, डीपीआई ने जारी की संशोधित समय सारणी, जानिए कब से है एग्जाम…..

सरकार का नया प्लान? अब इन्हें भी मिलेगा लाभ, पोर्टल दोबारा खोलने की तैयारी…..

घर बैठे शुरू करें ये छोटा बिजनेस, रोजाना होगी अच्छी कमाई; कम निवेश में ऐसे शुरू करें काम, देखें पूरी डिट

LIC की इन स्कीम्स से मिल सकता है बेहतर रिटर्न

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: ये देखकर आप भी कहेंगे , रुआब हो तो ऐसा ? भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने विवेचक की कुर्सी पर बैठ कराई अपनी जमानत

दुर्ग जिले के छावनी थाने में बीती देर रात कुछ ऐसा हुआ, जिसकी चर्चा पूरे शहर में है। दरअसल भाजयुमो के भिलाई जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के खिलाफ कुछ दिन पहले छावनी थाने में अपराध दर्ज हुआ था। इस मामले में देर रात वो छावनी थाने गिरफ्तारी शो करने और जमानत लेने आए थे। अमित को थाने में देख ड्यूटी पर तैनात एसआई नरेश सार्वा ने अपनी कुर्सी छोड़ दी। इसके बाद विवेचक की कुर्सी में बैठक कर आरोपी ने अपनी गिरफ्तारी दर्ज करवाई और जमानत भी ली। आपको बता दें कि भिलाई जिले के भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के खिलाफ उन्हीं के भाजयुमो मीडिया प्रभारी जीवन गुप्ता ने धमकी देने का आरोप लगाया था। जीवन ने एक ऑडियो क्लिप भी वायरल की थी, जिसमें अमित भाजपा के बड़े नेताओं को गाली देते सुनाई दे रहे हैं। इसके बाद मामला बढ़ा और जीवन की शिकायत पर छावनी पुलिस ने अमित मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसी मामले में छावनी पुलिस को अमित की गिरफ्तारी शो करनी थी। अमित मिश्रा देर रात 11 से 12 बजे के बीच छावनी थाने अपनी गाड़ी से पहुंचे .फिर अमित की गिरफ्तारी शो करने और मुचलके पर जमानत देने की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा की कानून का पूरा सम्मान करते हैं , इसलिए वे स्वयं थाने आये है।भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया की कानून का पूरा सम्मान करते हैं , इसलिए वे स्वयं थाने आये है। वो खुद अपनी गाड़ी से थाने गए थे। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी शो की। मुचलके पर जमानत कराई। इसके बाद उन्होंने जीवन गुप्ता के खिलाफ भी काउंटर एफआईआर दर्ज कराई। इस दौरान छावनी थाने में बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।युवा मोर्चा अध्यक्ष के विषय मे मीडिया के अफवाह को भाजपा कार्यकर्ता सही न माने। हम सभी को 2023,2024 चुनाव से भटकाने का कार्य युद्ध स्तर पर हमारे विरोधी कर रहे है।हम सबको सजक रह कर कार्य करना है। योगेन्द्र सिंह महांमत्री भाजपा भिलाई

विज्ञापन

जरूरी खबरें