BREAKING NEWS

विषय: संकल्प बजट 2026-27 – विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की ठोस आधारशिला

इन पांच राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ और निवेश से लाभ के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि, जानें ! नक्षत्र, योग, शुभ-अशुभ मुहूर्त

देश के कोने-कोने की सकारात्मक पहल को सामने लाता है 'मन की बात'- मुख्यमंत्री साय

सुरक्षाबलों के अभियान से माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, प्रेशर कुकर व आईईडी बरामद

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

शहर का विकास जरूरी है, लेकिन खेल मैदानों की बलि चढ़ा कर नहीं-रिकेश सेन : संजय नगर खेल मैदान की नीलामी निरस्त, मैदान लिए 1 करोड़ की घोषणा

भिलाई नगर, 19 फरवरी। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने जनभावनाओं और खिलाड़ियों के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए संजय नगर तालाब के समीप स्थित खेल मैदान को बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। विधायक की तत्काल पहल पर नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा प्रस्तावित व्यावसायिक नीलामी को निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, विधायक ने उक्त मैदान के कायाकल्प और खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए 1 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की है।

श्री सेन ने बताया कि आज सुबह संजय नगर वार्ड-6 के युवाओं ने उनसे भेंट कर गुहार लगाई कि निगम संजय नगर के खेल मैदान की निलामी कर उसे लीज पर देने पहल कर रहा है। एमआईसी के प्रस्ताव बाद आनलाईन टेंडर प्रक्रिया चालू कर दी गई है। विधायक रिकेश सेन के संज्ञान में यह विषय आते ही वो तत्काल भिलाई निगम पहुंचे और प्रस्तावित टेंडर को तत्काल रोकने के निर्देश दिए।

आपको बता दें कि नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा संजय नगर तालाब के बाजू में स्थित खेल मैदान को व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण हेतु नीलाम करने की तैयारी की जा रही थी। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए विधायक ने स्पष्ट किया कि युवाओं और बच्चों के लिए खेलकूद का यही एकमात्र प्रमुख मैदान शेष है, जिसे किसी भी कीमत पर व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं दिया जाएगा।

विधायक ने अपनी पहल में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में भी नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा दक्षिण गंगोत्री सर्कस ग्राउंड जैसी महत्वपूर्ण जमीनों को बेच दिया गया जिससे शहर में मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और युवाओं के खेल प्रशिक्षण के लिए जगह का अभाव हो गया है। संजय नगर के साथ हम ऐसा नहीं होने देंगे।

प्रमुख निर्णय और घोषणाएं

cglive24 news

नगर पालिक निगम के एमआईसी प्रस्ताव पर प्रस्तावित नीलामी प्रक्रिया को विधायक श्री सेन ने कमिश्नर से चर्चा कर तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए हैं।

श्री सेन ने कहा कि इस मैदान के विकास, बाउंड्री वॉल और खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं हेतु विधायक निधि/प्रशासनिक मद से 1 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। cglive24 news

विधायक श्री रिकेश सेन के इस निर्णय से स्थानीय खिलाड़ियों और क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर का विकास जरूरी है, लेकिन खेल मैदानों की बलि चढ़ा कर नहीं।

श्री सेन को संजय नगर के युवाओं ने बताया कि कुछ जनप्रतिनिधि संजय नगर में अफवाह प्रचारित कर रहे हैं कि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निर्देश पर मैदान में काम्प्लेक्स बनाया जाएगा। विधायक ने कमिश्नर से चर्चा की तो बताया गया कि यह एमआईसी के प्रस्ताव पर प्रक्रिया शुरू की गई थी। श्री सेन ने तत्काल पुलिस अधीक्षक दुर्ग से चर्चा कर ऐसी अफवाह फ़ैलाने वाले लोगों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें