BREAKING NEWS

पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा

आयुक्त रजत बंसल बोले- जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें

उत्कृष्ट खिलाडिय़ों का संवरेगा भविष्य : साव

में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल को

फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें : मुख्य सचिव विकासशी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: भिलाई को वापस दिलाएंगे उसकी खोई हुई पहचान, ये हमारी गारंटी : प्रेमप्रकाश पाण्डेय

भिलाई को वापस दिलाएंगे उसकी खोई हुई पहचान, ये हमारी गारंटी : प्रेमप्रकाश पाण्डेय भिलाई को वापस दिलाएंगे उसकी खोई हुई पहचान, ये हमारी गारंटी – प्रेमप्रकाश भिलाई नगर। भाजपा सरकार बनते ही भिलाई के खुले मैदानों के ओपन बार मुक्त होंगे, सबको उनका हक मिलेगा और शहर एक बार फिर से खुशहाल होगा ये प्रेमप्रकाश की गारंटी है। उक्त बातें आज अपने जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कही। भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ अभियान के तहत आज श्री पाण्डेय टाउनशिप के सेक्टर -5, सेक्टर 8 एवं खुर्सीपार पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ फैलाने का काम करती है, वो लोगों से आज भी यही झूठ कह रही है कि घर-घर पानी उसने पहुंचाया लेकिन पूरा भिलाई जानता है कि भाजपा सरकार में हम शिवनाथ से भिलाई तक पानी लाए। कांग्रेस ने केवल गली-गली शराब पहुंचाई है और अब लोगों को गुमराह कर रहे हैं। पिछले 5 वर्षों की भिलाई की बदहाली देखने के बाद अब भिलाई ने मन बना लिया है कि कांग्रेस सरकार को बदलना है और भिलाई में भी भाजपा को जिताना है। महिलाओं ने यह प्रण ले लिया है कि गली-गली बिकने वाली शराब से अब छुटकारा चाहिए। अब कोई मलकीत अपने परिवार को छोड़कर नहीं जाये इसलिए हमें कमल खिलाना है, भिलाई को फिर से आगे बढ़ाना है। श्री पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी ने गारंटी दी है कि हम छत्तीसगढ़ को फिर से संवारेंगे और प्रेमप्रकाश ये गारंटी देता है भिलाई को फिर से उसकी खोई पहचान वापस दिलायेंगे। कांग्रेस ने केवल लोगों से झूठे वादे किये लेकिन हम बीएसपी की जमीन के अतिरिक्त सभी को पट्टा दिलायेंगे। इंग्लिश मीडियम स्कूल में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी किया जाएगा और सभी कक्षाओं में सेक्शन बढ़ाये जायेंगे। गरीबों को उनके हक का राशन दिलाया जायेगा, इसकी गारंटी हमारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें