BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में लगातार 3 दिन रहेगी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और बैंक रहेंगे बंद

608 अभ्यर्थियों का होगा फेसलेस इंटरव्यू, दूसरी बार लागू हुई नई व्यवस्था

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट! छत्तीसगढ़ में 158 मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 70 से घटकर 50 रुपये किलो हुआ शक्कर का भाव

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम? रायपुर समेत इन इलाकों में बारिश के आसार

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: गृहमंत्री के खिलाफ आक्रोश बढ़ा, भाजपा ने कहा- कांग्रेस सरकार में बढ़े अपराध

Admin Thu, Mar 2, 2023

भिलाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा के वैशाली नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया। मौके पर पहुंची जामुल पुलिस जल रहे पुतले को बुझाने में लगी थी कि कार्यकर्ताओं ने छिपाकर रखा दूसरा पुतला निकाला और उसे भी जला दिया। इस दौरान दोनों के बीच काफी झूमाझटकी भी हुई।भाजयुमो नेता मयंक गुप्ता ने बताया कि सुरजपूर जिला में भाजयुमो भैयाथान मंडल के अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह के ऊपर रेत माफियाओं की ओर से जानलेवा हमला किया गया है। उनके दोनों पैरों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी गई, जिससे उनके पैर बुरी तरह कुचल गए। विरोध में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के निर्देश पर सभी जिलों के मंडलों में पुतला दहन किया गया। कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ने का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि ‘बस्तर में भारतीय जनता पार्टी के बड़े पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की हत्या करवाई जा रही है। महिलाओं युवतियों के साथ आए दिन अत्याचार और बलात्कार की घटनाएं हो रही है। इसके लिए पूरी तरह से प्रदेश सरकार जिम्मेदार है’।पुतला दहन के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई जमकर झूमाझटकी हुई। पुतला दहन के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई जमकर झूमाझटकी हुई। कानून व्यवस्था की दुरुस्त करने की मांग भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की है प्रदेश में अमन शांति को लौटाने का प्रयास करें। राज्य में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। पुलिस को वीआईपी ड्यूटी में लगाया जा रहा है और लोग असुरक्षा के बीच जी रहे हैं। आए दिन घरों में चोरी, लूट, चेन स्नेचिंग, हत्या, रेप जैसी बड़ी वारदातें हो रही हैं। इसके लिए जिम्मेदार गृहमंत्री इस पर कोई भी बात नहीं कर रहे हैं। उन्हें इससे कोई परवाह नहीं है। इसलिए वो मांग करते हैं कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को तुरंत सुधारा जाए, नहीं तो उनका विरोध प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा। रिसाली क्षेत्र में भी किया गया प्रदर्शन

विज्ञापन

जरूरी खबरें