BREAKING NEWS

SURAJPUR DOUBLE MURDER: शिक्षिका-बेटे हत्या के आरोपी ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश

जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, देखे पूरी लिस्ट

प्रतिष्ठित करने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियम बदले, अब फिंगरप्रिंट से होगा सत्यापन, जान लीजिए ये नए नियम…..

हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

विधानसभा में आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी ने “वन टाइम सेटलमें : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की OTS-2 योजना को मिली ऐतिहासिक सफलता, मंडल हुआ पूर्णत ऋणमुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी ने “वन टाइम सेटलमेंट योजना (OTS-2)” की बड़ी सफलता की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 1 मार्च 2025 से शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत अब तक 920 संपत्तियों का विक्रय कर 139.47 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई है। यह उपलब्धि गृह निर्माण मंडल की योजना की लोकप्रियता और पारदर्शिता को दर्शाती है।

मंत्री ने बताया कि योजना में रिक्त संपत्तियों पर उनकी उम्र और रिक्तता के प्रतिशत के आधार पर 10% से लेकर 30% तक की छूट दी गई है। नागरिकों को इन संपत्तियों के लिए ऑफर देने का अवसर मिला और उच्चतम बोली लगाने वालों को संपत्तियाँ आवंटित की गईं।

उन्होंने यह भी बताया कि पहले बैंकों से लिया गया 800 करोड़ रुपये का ऋण राज्य सरकार द्वारा चुका दिया गया है। अब मंडल पूर्णतः ऋणमुक्त है और अपनी नई परियोजनाओं की दिशा में आत्मनिर्भरता के साथ कार्य कर रहा है।

मंत्री चौधरी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में मंडल की कोई भी योजना तब शुरू होगी जब उसकी कम से कम 60% प्री-बुकिंग हो जाएगी। यह रणनीति अनावश्यक निर्माण रोकने और मांग आधारित विकास सुनिश्चित करने के लिए अपनाई गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें