BREAKING NEWS

सड़क हादसे में युवक की मौत, 3 घायल..रायपुर-बलौदाबाजार हाईवे पर ट्रक से भिड़ी क्रेटा

अब फीचर फोन से भी होगा UPI पेमेंट, जानिए कैसे करेगा काम

एक APK फाइल खाली कर सकती है बैंक अकाउंट! सरकार ने जारी की चेतावनी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ…..

CGPSC मेन्स एग्जाम का रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए चयनित, ऐसे देखें अपना रिजल्ट…..

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के नेतृत्व में खुर्सीपार मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारी मिले भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष से

भिलाई। इस बार खुर्सीपार भाजपा मंडल में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन में मौका मिला है। इसके लिए संगठन का आभार। संगठन को मजबूती प्रदान करने और इमानदारी के साथ काम करने वाले कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन ने मौका दिया है। ये बातें नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष व नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रचार मंत्री दया सिंह ने कही है। दया सिंह के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया से संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुलाकात की। बिचपुरिया का पदाधिकारियों ने आभार माना और आगे बेहतर काम करने के लिए संकल्प लिया।दया सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष से मुलाकात करने वालों में खुर्सीपार मंडल के अध्यक्ष एसएन सिंह, मंडल महामंत्री मुकेश शर्मा, सत्यनारायण ब्यास, मंडल मंत्री के. पुष्पा राव, मीडिया प्रभारी कामदेव कर्मकर मौजूद रहें। उनके साथ खुर्सीपार भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सीएच प्रशांत कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष दिलावर यादव, पवन मिश्रा ने मुलाकात की है। जिलाध्यक्ष बिचपुरिया ने कहा है कि सभी को आज से ही काम पर लग जाना है। इस साल विधानसभा चुनाव है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनानी है। इस काम में सभी को अपना योगदान देना है। कांग्रेस की सरकार को इस बार उखाड़ फेंकना है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बिचपुरिया ने कहा है कि सभी इमानदार कार्यकर्ता हैं। निष्ठावान पार्टी कार्यकर्ता हैं। ये मौका मिला है इसे पार्टी के लिए भुनाना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें