BREAKING NEWS

पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता 12 व 13 नवंबर को

सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार: साय

नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री

दिल दहला देने वाली वारदात: 3 साल की पोती को ले जाने से रोका तो दादी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार…

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नवा रायपुर का विकास भविष् : नवा रायपुर का होगा भविष्य की जरूरतों के हिसाब से विकास: CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नवा रायपुर का विकास भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। उन्होंने मंत्रालय महानदी भवन में आवास और पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवा रायपुर देश की सबसे आधुनिक और सुंदर राजधानी है, जहां आईआईएम, ट्रिपल आईटी और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसे बड़े संस्थान हैं। भविष्य में यहां आबादी और बढ़ेगी, इसलिए लोगों को बेहतर सुविधाएं देना जरूरी है।

उन्होंने नवा रायपुर को रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि परमालकसा-खरसिया नई रेलवे लाइन को नवा रायपुर से जोड़ा जाएगा, जिससे लोगों को रेल सुविधाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में लॉजिस्टिक हब बनाने पर भी जोर दिया, ताकि व्यापार और विकास को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने बताया कि विशाखापट्टनम को जोड़ने वाला एक्सप्रेस-वे लगभग पूरा हो चुका है, जिससे रायपुर से विशाखापट्टनम की दूरी 100 किलोमीटर कम होगी।

मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में ऑक्सीजोन बनाने के लिए पीपल, बरगद, नीम जैसे पौधे लगाने की भी जानकारी ली। इसके अलावा नवा रायपुर में नए थाना, वर्किंग वुमन हॉस्टल, और अस्पताल बनाने की योजना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने काम तेजी से पूरा करें, ताकि नवा रायपुर का विकास सुनियोजित तरीके से हो सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें